Gohana

जातिगत आधार पर जनगणना के समर्थन में ओबीसी समाज के लोग

फोटो-4-मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए अति पिछडा वर्ग के लोग।

-ओबीसी समाज ने की जातिगत आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग

हरियाणा उत्सव, गोहाना

जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर ओबीसी के लोगों ने अति पिछड़ा अधिकार मंच के बैनर तले डा. भीम राव अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र पांचाल ने की। समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के नाम एसडीएम प्रदीप कुमार के माध्यम से मांग पत्र सौंपा।

महेंद्र पांचाल ने कहा कि ओबीसी समाज जातिगत आधार पर जनगणना कराने के समर्थन में है। जातिगत आधार पर जनगणना कराई जाए और जातिगत आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाए। भाजपा सरकार ओबीसी समाज के लोगों को अधिकारों से वंचित कर रही है। जातिगत आंकड़े छुपाना चाहती है। इसलिए सरकार जातिगत आधार पर जनगणना कराने से पीछे हट रही है।

ओबीसी समाज पर क्रीमी लेयर का नियम थोप दिया है। क्रीमी लेयर से ओबीसी समाज के लोगों को अधिकारों से दूर किया जा रहा है। क्रीमी लेयर की शर्त को हटाया जाए। जातिगत आंकड़ों को सार्वजनिक कर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इस मौके पर सत्यनारायण पांचाल, पूर्व सरपंच महाबीर फौजी, नरेश प्रजापति, नरेश पांचाल, शेर सिंह, दीपक प्रजापति, रामभगत फौजी आदि मौजूद रहे।

Related posts

चुनाव क्षेत्र से संबंधित सभी पोलिंग पार्टियों ने जमा करवाई ईवीएम

Haryana Utsav

Tehsildar:इंतकाल की मंजूरी को प्रत्येक बुधवार को लगेगा शिविर

Haryana Utsav

Health:शिविर में 130 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच, 62 ने किया रक्तदान

Haryana Utsav
error: Content is protected !!