Gohana

NAAC: राजकीय महिला कालेज के मार्गदर्शन के लिए नैक की टीम पहुंची

फोटो-3- राजकीय कालेज में पहुंची नैक की टीम दाएं से प्राचार्य दिनेश साहरन, नैक टीम की प्रमुख डा. किरण अंगरा, निशा बंसल।

नैक के लिए राजकीय कालेज के शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

हरियाणा उत्सव, गोहाना/ बीएस बोहत

राजकीय महिला कालेज गोहाना को नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडेशन काउंसिल (नैक) से ग्रेडिंग दिलाने के लिए अंबाला सिटी के एमडीएसडी कन्या कालेज की टीम मार्गदशर्न करेगी। बुधवार को टीम ने कालेज का भ्रमण किया और कालेज शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। नैक से तीन सदस्य टीम कालेज पहुंची और प्राध्यपकों को नैक से ग्रेडिंग लेने के लिए टिप्स दिए।

नैक से बेहतर ग्रेडिंग कैसे प्राप्त करें इसके लिए नैक ने अंबाला सिटी से एमडीएसडी कन्या कालेज की प्राचार्य एवं नैक एंबेसडर डा. किरण अंगरा, कोडिनेटर निशा बंसल और आईक्यूएसी टीम की को-आडिनेटर डा. अनुराधा की टीम बना रखी है। यही टीम राजकीय महिला कालेज गोहाना को नैक से ग्रेडिंग दिलाने में मदद करेगी।

डा. किरण अंगरा ने कहा कि नैक से अच्छी ग्रेडिंग पाने के लिए हमें कालेजों से छात्राओं को अच्छी नागरिक बनाना होगा। इसके अलावा समाज हित और छात्राओं के हित के लिए कालेज में गतिविधियां कराए जाएं। ग्रेडिंग पाने के लिए कालेज के संशाधन, पाठयक्रम, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्राओं की भी भूमिका होती है। इस मौके पर प्राचार्य दिनेश सहारन, अमरिश अत्री, शमशेर भंडेरी, दिनेश कुमार, रवित मलिक, विकास मलिक, चांद सिंह मोर, राजेश सिवाच, पवन लठवाल आदि प्रोफेसर मौजूद रहे।

Related posts

न्यू बीडीएस कोचिंग संस्थान के 18 छात्रों ने मिलिट्री स्कूल की प्ररीक्षा पास की

Haryana Utsav

स्कूल के समय ही अपने कैरियर का चुनाव करे विधार्थी

Haryana Utsav

– गोहाना के तहसीलदार रोशन लाल व हरियाणा रोडवेज और नागरिक अस्पताल के कर्मचारी सेवानिवृत

Haryana Utsav
error: Content is protected !!