September 21, 2026
Gohana

एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन ने अलग-अलग स्थानों पर लगाए शिविर

एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए

शिविर में 80 लोगों को मिला लाभ, रक्तस्राव (मासिक धर्म) किशोरियों किया जागरूक

हरियाणा उत्सव,गोहाना (भंवर सिंह)

गांव चिडाना में स्थित एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन द्वारा अलग-अलग जगहों पर दो शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान में स्वास्थ्य जांच शिविर व दूसरा गांव मुंडलाना में महिलाओं से जुडी बीमारियों को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्थान के प्रमुख नवीन ढिंगरा का रहा। शिविर की अध्यक्षता सिनियर मैनेजर कंचन चौहान ने की।

किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति जानकारियां दी
किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति जानकारियां दी

सिनियर मैनेजन कंचन चौहान ने बताया कि हमारा संस्थान किसानों के हित के लिए कार्य करता है। जिसमें किसानों की आय बढाने के लिए किसानों को जागरूक किया जाता है। इसी दौरान गांव चिडाना स्थित संस्थान में किसानों के परिवारों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 80 लोगों ने लाभ उठाया। अपोलो अस्पताल से चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवांए दी। वहीं दूसरी ओर गांव मुंडलाना स्थित राजकीय कन्या हाई स्कूल में मासिक धर्म से हाने वाली परेशानियों के प्रति बेटियों को जगरूक किया।

अपोलो अस्पताल से चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवांए दी।

इस दौरान खेल-खेल में किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति जानकारियां दी गई। इस मौके पर डॉ रवि, डॉ. विनित, विनोद कुमार, नर्स पूजा, काजल, हरेंद्र, अंग्रेज आदि मौजूद रहे।

Related posts

स्पोटस कर्मचारियों ने पुरानी खेल ग्रेडेशन नीति लागू करने की मांग

Haryana Utsav

त्रिवेणी लगा कर पौधारोपण अभियान की शुरूआत की।

Haryana Utsav

पंडित खजान शर्मा की सत्रहवीं पर की नई पहल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!