GohanaHaryana

डॉ. कपूर का नामांकन वापस,  भाजपा की मुश्किलें बढ़ी

Dr Narwal
डॉ. कपूर का नामांकन वापस,  भाजपा की मुश्किलें बढ़ी

हरियाणा उत्सव, गोहाना

बरोदा उपचुनाव को लेकर सियासी खेल शुरू हो चुका है। डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने 19 अक्टूबर को अपना नामांकन वापस ले लिया है। डॉ. कपूर के नामांकन वापस लेने से भाजपा की मुश्किले बढ़ गई हैं। क्योंकि कांग्रेस ने भी नरवाल गौत्र से इंदुराज नरवाल (भालू) को मैदान में उतार रखा है। डॉ. कपूर नरवाल के नामांकन वापस लेने से कांग्रेस ने मजबूती बना ली है। वहीं भाजपा के लिए मुश्किलों का पहाड़ तैयार हो चुका है।

डॉ. नरवाल ने सोमवार दोपहर को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ लघुसचिवालय पहुंचे और अपना नामांकन वापस ले लिया।  भाजपा के लिए बरोदा उपचुनाव में जीत जितनी आसान लग रही थी, धीरे-धरे उतनी ही मुश्किले बढ़ रही हैं। हलके में जाट मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है और भाजपा नॉनजाट की राजनीति करती है। भाजपा ने नोनजाट को ही मैदान में उतारा है। वहीं लोसुपा के सुप्रीमो राजुमार सैनी भी भाजपा पृष्ट भूमि से आते हैं। वह भी नोनजाट वोटों को साधने में लगे हुए हैं। राजकुमार सैनी भाजपा को तगड़ा लोस कर सकते हैं। लोसुपा की बढत और भाजपा की घटत होगी। डॉ. नरवाल के नामांकन वापस लेने के फैसले से भाजपा में खलबली मच गई है।

Related posts

PM किसान निधि के 2000 रुपये की किस्त नहीं मिली तो यहां करें शिकायत

Haryana Utsav

दूसरे घर का बिजली लोड़, दूसरे के बिजली मीटर पर जोडऩे का आरोप

Haryana Utsav

जीडीपी का दस प्रतिशत स्वास्थ्य पर खर्च करे सरकार

Haryana Utsav
error: Content is protected !!