GohanaHaryana

एसीएस देवेंद्र सिंह ने पीआर धान की खरीद शुरू करवाई

ACS Devender Singh
एसीएस देवेंद्र सिंह ने पीआर धान की खरीद शुरू करवाई

*हरियाणा उत्सव, गोहाना*
सिचाई व जन स्वास्थ्य और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) देवेंद्र सिंह ने गोहाना की नई अनाज मंडी सहित सोनीपत जिले के मंडियों में पहुंची फसलों का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने पीआर धान की खरीद शुरू करवाने और बाजरा की फसल का पंजीकरण शुरू करवाने की मांग की। किसानों की मांग पर उन्होंने मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू करवा दी। बाजरा के पंजीकरण के लिए मुख्यालय को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
मंडी में पीआर किस्म के धान की खरीद हैफेड एजेंसी द्वारा की जा रही थी। सोमवार को एजेंसी का खरीद का कोटा खत्म होनेे के कारण एजेंसी ने पीआर धान की खरीद बंद कर दी थी। खरीद बंद होने से मंडी में करीब दस हजार क्विंटल पीआर धान की बिक्री नहीं हुई। किसानों ने कहा कि मार्केट कमेटी मुख्यालय ने उन्हें फसल लेकर आने के लिए मैसेज भेजे हुए हैं। फसल लेकर मंडी में आने पर एजेंसी ने खरीद करने से मना कर दिया। ऐसे में वे अपनी फसल लेकर कहां जाएं। एसीएस ने किसानों की मांग पर मंगलवार से ही पीआर धान की खरीद शुरू करवा दी और किसानों को दूसरी मुलभूत सुविधाएं भी मुहैया करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव जगजीत कादयान, मंडी सुपरवाइजर सुनील दलाल आदि मौजूद रहे।

*हरियाणा उत्सव, गोहाना*

Related posts

अजय चौटाला इनसो के स्थापना दिवस पर युवाओं को संबोधित करेंगे

Haryana Utsav

स्कूलों में नहीं पहुंचा राशन नियमों में उलझा विभाग

Haryana Utsav

Gohana: अतिरिक्त फीडर का काम शुरू, शुक्रवार तक रहेगी बिजली बाधित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!