GohanaHaryana

आहुलाना चीनी मिल में सहकारिता दिवस मनाया

फोटो- आहुलाना चीनी मिल में सहकारिता दिवस की बधाई देते हुए मिल अधिकारी।

आहुलाना चीनी मिल में सहकारिता दिवस मनाया

 हरियाणा उत्सव, गोहाना:
गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में सहकारिता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्ना विभाग के प्रबंधक डा. मंजीत दहिया ने की।

उन्होंने कहा कि मिल में काम करने वाले सभी कर्मचारी और किसान परिवार की भांति हैं। हमें मिलजुल कर मिल के हित के लिए कार्य करना चाहिए। मिल व अपने हित के लिए किसान साफ सुथरा गन्ना लेकर आएं। उन्होंने किसानों को गन्ने की तकनीकी जानकारी दी। किसानों को गन्ने की उन्नत किस्मो के बारे में विस्तार से बताया। योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस बार 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदा जाएगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस मौके पर गन्ना विकास अधिकारी सतपाल कुंडू, डा. रविंद्र सरोहा, महावीर शर्मा, धर्मबीर कादयान, अनिल वर्मा, हरिचदं, हरिओम आदि मौजूद रहे।

Related posts

अब खेल कोटे से नहीं बन सकेंगे खिलाड़ी डीएसपी , हरियाणा में फिर बदलेगी खेली नीति

Haryana Utsav

भाजपा एससी आरक्षण में अन्य जातियों को शामिल कर प्रदेश के एससी वर्ग को कर रही नुकसान-राठी

Haryana Utsav

पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ों को आरक्षण देना एतिहासिक रणबीर सिंह गंगवा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!