GohanaHaryana

नागरिक अस्पताल में 25 अप्रैल को लेगागा विशाल मेगा टीकाकरण शिविर

नागरिक अस्पताल में 25 अप्रैल को लेगागा विशाल मेगा टीकाकरण शिविर

हरियाणा उत्सव, गोहाना

कोरोना संक्रमण को रोकने लिए शिविर लगा कर टीकाकरण किया जा रहा है। इसी को लेकर बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में एसएमओ डा. कर्मबीर ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े चिकित्सकों की बैठक बुलाई। बैठक में विशाल मैगा शिविर लगाने पर चर्चा हुई। 25 अप्रैल को विशाल मैगा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

डा. कर्मबीर ने बताया कि आईएमए से जुड़ चिकित्सकों के सहयोग से नागरिक अस्पताल में 25 अप्रैल को विशाल मैगा शिविर लगाया जाएगा। आईएमए के चिकित्सक शिविर के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। सभी चिकित्सक अपने-अपने अस्तपाल में ओपीडी की पर्ची पर शिविर में टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक करेंगे। अस्पतालों में शिविर का बैनर लगाया जाएगा। शहर में ई-रिक्षा पर लाउड स्पीकर से मुनादी करवाई जाएगी। शिविर में ज्यादा से ज्यादा टीके गलाने का लक्ष्य है। इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डा. बीके गुप्ता, डा. सेवाराम, डा. रघुबीर शर्मा, डा. प्रवीन गोयल, डा. जयकरण, डा. वरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related posts

शिक्षण संस्थानों में बनाया रक्षा बंधन का पर्व

Haryana Utsav

जय बालाजी स्पोट्र्स अकादमी ने जीती राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता

Haryana Utsav

गोहाना: भगवान परशुराम चौक पर खर्च होंगे 20 लाख रुपये

Haryana Utsav
error: Content is protected !!