September 21, 2026
Gohana

घर व दुकानों से निकलने वाले कूड़े को गाड़ी में ही डाले: सुमित कक्कड

फोटो- कूड़े को नगर परिषद की गाड़ी में डालते हुए जिला संयोजक सुमित कक्कड (बाएं से दूसरे)।

– स्वच्छ अभियान के जिला संयोजक ने शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत 

Gohana: स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक सुमित कक्कड़ ने कहा कि अपने घरों और दुकानों से निकलने वाले कूड़े को केवल नगर परिषद की गाड़ी में ही डालना चाहिए। कूड़े को ईधर-उधर नहीं फैंकना चाहिए। इससे शहर की स्वच्छता पर ग्रहण लगता है। वह मंगलवार को कालेज मोड पर दुुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे थे।

सुमित कक्कड़ ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अपनीगली के नुक्कडों व घरों के पास कूड़े के ढेर न लगाए। कूड़ेदान को घर के गेट बाहर रख देना चाहिए। ताकि नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आसानी से कूड़े को उठा सके। इससे शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। कूड़े से बीमारियां फैलने का डर रहता है। साफ-सफाई रखने से बीमारियों से भी बचा जा सकता है। शहर के शौचालयों की दशा सुधारने के लिए व्यक्तिगत रूप से स्थानीय निकाय मंत्री से मिले थे। मंत्री जी को शौचालयों की बदलहाली से अवगत कराया गया था। मंत्री के निर्देश पर शौचालयों की दशा सुधारने के लिए कार्य शुरू हो चुका है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार की तरफ से भरपुर सहयोग मिल रहा है। अधिकारियों को भी इसका फायदा उठाकर शहर को स्वच्छता में पहले नंबर पर लाना चाहिए।

Related posts

 एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि ने चलाया जनसंपर्क अभियान ।

Haryana Utsav

पंडित खजान शर्मा की सत्रहवीं पर की नई पहल

Haryana Utsav

हरियाणा का ऐसा गांव जहां भूजल स्तर घटाने का हो रहा प्रयास

Haryana Utsav
error: Content is protected !!