Gohana

जय बालाजी स्पोट्र्स अकादमी के तीन खिलाडियों का खेलो इंडिया में चयन

फोटो- पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा व कोच नवीन हुड्डा।

राहुल हुड्डा ने इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग प्रतियोगिता में जींद रोड स्थित जय बालाजी स्पोट्र्स अकादमी के बाक्सर राहुल हुड्डा ने रजत पदक जीता है। इसके अलावा तीन खिलाडियों का चयन खेलो इंडिया में हुआ है। सभी खिलाडिय़ों का अकादमी पहुंचने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा ने की। संचालन कोच नवीन हुड्डा ने किया।

कोच नवीन हुड्डा ने बताया कि पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 24 दिसंबर 2021 सेे 2 जनवरी 2022 तक आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बाक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में करीब 157 यूनिवर्सिटी के 1578 बाक्सरों पहुंचे। जिसमें अकादमी के तीन खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें 71 किलो भार वर्ग में राहुल हुड्डा ने रजत पदक जीता है। 51 किलो भार वर्ग में सुमित कुमार और 57 किलो भार वर्ग में खेलो इंडिया में चयन हुआ है। पदक जीतने पर राहुल हुड्डा का भी खेलो इंडिया में चयन हुआ है। अकादमी प्रधान अनिल मोर व नई अनाज मंडी के प्रधान विनोद सहरावत ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस मौके पर बलराम उदेशिपुर, कोच सोमबीर, विकास, राजेंद्र नरवाल, संदीप, जीतू मलिक, संजय पाल, बिल्लू मान, मनजीत सहरावत, ब्रिजेश सहरावत आदि मौजूद रहे।

Related posts

जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी के तीन खिलाडिय़ों का सेना में चयन

Haryana Utsav

उदयभान पूनिया को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पर मिठाई बांटी

Haryana Utsav

Health: ड्यूटी में लापरवाही पर कर्मचारी पर होगी कार्रवाई: निदेशक डॉ जेसी दुरेजा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!