GohanaHaryana

दूसरे दिन किसी ने नहीं किया नामांकन पत्र जमा

Election
दूसरे दिन किसी ने नहीं किया नामांकन पत्र जमा, अब तक 19 नामांकन पत्र गए हैं

हरियाणा उत्सव, गोहाना

तीन नवंबर को होने वाले बरोदा उपचुनाव के लिए दूसरे दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नही भरा। पहले दिन दो नामांकन पत्र भरे गए थे। सोनीपत रोड स्थित एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किए जा रहे हैं। अभीतक 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए हैं।
चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने बताया कि बरोदा उपचुनाव के लिए 9 अक्टूबर से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 10-11 अक्टूबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते नामांकन पत्र नही भरे गए। नामांकन के दूसरे दिन 12 अक्टूबर को छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लेकर गए हैं। 16 अक्टूबर दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छटनी होगी। 19 अक्टूबर दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। नामांकन पत्र के लिए प्रत्याशी के साथ केवल दो व्यक्तियों की अनुमति है। इस बार नामांकन आफलाइन के साथ आनलाइन भी दाखिल किए जा सकते हैं।

Befikets
Befikets

*नामांकन के लिए सचिवालय का पहला गेट आरक्षित* 
तीन नवंबर को बरोदा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। सोनीपत रोड स्थित सचिवालय में एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए नामांकन भरने आए प्रत्याशी के साथ केवल दो व्यक्तियों को अंदर ओने की अनुमति है। इसके लिए कार्यालय के उत्तर और दक्षिण दिशा की ओर बेरिगेड्स लगा रखे हैं। ताकि भीड़ पर नियंत्रण रखा जाए।

Related posts

पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित करे हरियाणा सरकार

Haryana Utsav

शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया दीपावली का त्योहार

Haryana Utsav

एचटेट परीक्षा 2 व 3 जनवरी को होगी आयोजित, शहर में 31 सेंटर बनाए

Haryana Utsav
error: Content is protected !!