Gohana

Gold: बरोदा के पहलवान विक्की मोर ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

बरोदा के पहलवान विक्की मोर ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

हउ, गोहाना:

झारखंड के राची में आयोजित तीन दिवसीय महिला व पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गांव बरोदा के पहलवान विक्की मोर ने स्वर्ण पदक जीता है। विक्की मोर रेलवे में कार्यरत है। हाल में गांव में ही अभ्यास करता है। ग्रमाणों में खुशी की लहर है।
विक्की मोर ने बताया कि वह पहलवानी के आधार पर रेलवे में भर्ती हुआ था। रेलवे की तरफ से ही खेलते हैं। भारतीय खेल प्राधीकरण के तत्वाधान में झारखंड कुश्ती एसोसिएशन द्वारा टाटा मोटर्स फैडरेशन कप ग्रीको रोमन स्टाइल पुरुष और महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया था। यह प्रतियोगिता 17 से 19 अप्रैल तक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें करीब 14 टीमों के पहलवानों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में गांव बरोदा निवासी जयभगवान के पुत्र विक्की मोर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। विक्की मोर ने बताया कि 130 किलो भारवर्ग में उन्होंने एसएससीबी के पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। विक्की मोर गांव में ही कोच जयभगवान, कृष्ण, राकेश उर्फ भोकर, बलराम, पहलवान विजय, सोमबीर मोर आदि के साथ अभ्यास करते हैं।

Related posts

हरियाणा वाल्मीकि महासभा ने मनाया बाबा साहब का जन्मोत्सव

Haryana Utsav

कथूरा पंचायत समिति  में महिलाओं के लिए 15 में से 7 वार्ड किये गये आरक्षित

Haryana Utsav

किसने जीती एआईओबी की बोक्सिंग प्रतियोगिता

Haryana Utsav
error: Content is protected !!