DelhiHaryana

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशालकाय एस्ट्रायड, NASA ने दी जानकारी

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा विशालकाय एस्ट्रायड, NASA ने दी जानकारी

हरियाणा उत्सव, दिल्ली एनसीआर

रविवार को एक विशालकाय एस्ट्रायड पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है. इसका नाम 2000 WO107 है. इस एस्ट्रॉयड को बुर्ज खलीफा जितना बताया गया है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने इस बात की जानकारी दी है. वहीं, इस बड़े एस्ट्रॉयड का आकार 820 मीटर है जिसकी साल 2000 में खोज हुई थी.

यह एस्ट्रॉयड 10:38 बजे पृथ्वी के करीब से गुजरेगा. नासा ने इस बात की जानकारी दी है. एजेंसी ने बताया है कि वैज्ञानिकों ने इस एस्ट्रॉयड को (NEA) एस्ट्रॉयड को नीयर अर्थ एस्ट्रॉयड वर्ग में रखा है. कॉमेट्स और एस्ट्रॉयड्स का यह समूह नजदीकी ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण की वजह से ऑर्बिट में आता है, जिसकी वजह से ये पृथ्वी के नजदीक पहुंच जाता है. नासा के जेट प्रोपल्शन लैब ने बताया है कि इसके पृथ्वी के करीब से गुजरने के चलते ये बेहद खतरनाक होता जा रहा है. इस बारे में अभी और विस्तार से जानकारी मिलनी बाकी है.

13 जनवरी 2018 को देखा गया था एस्ट्रॉयड

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस एस्ट्रॉयड को आधिकारिक रूप से 13 जनवरी 2018 को देखा गया था. वहीं, अब उम्मीद जताई जा रही है यह पृथ्वी के इतना करीब से 6 फरवरी 2031 को गुजरेगा. बता दें कि यह एस्ट्रॉयड धरती से 43 लाख किमी दूरी पर होगा. हालांकि ये धरती के बेहद करीब माना जा रहा है और इसके बीच की दूरी पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी से ज्यादा है.

एस्ट्रॉयड की गति मिसाइल से कई गुणा ज्यादा

आपको बता दें कि इस साल कई खतरनाक धुमकेतू पृथ्वी के नजदीक से गुजरी हैं लेकिन अब तक इससे पृथ्वी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है. वहीं, एस्ट्रॉयड 2000 WO107 की गति मिसाइल से कई गुणा ज्यादा बताया जाता है. इस एस्ट्रॉयड की गति करीब 92 हजार किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा है. मिसाइल की औसत गति 4000-5000 किलोमीटर प्रति घंटा मापी जाती है

Source- ABP न्यूज़/   dailyhunt.in/news/india

Related posts

जानें: बीपीएस मेडिकल कोलेज खानपुर में बेड़ों क्या है व्यवस्था

Haryana Utsav

मनोहर सरकार पर मंडराये काले बादल

Haryana Utsav

सफाई कर्मचारी का RAS में चयन:शादी के 5 साल बाद ही पति ने छोड़ा, 2 बच्चों की जिम्मेदारी उठाते हुए पढ़ाई की; 2 साल सड़कों पर झाड़ू लगाई

Haryana Utsav
error: Content is protected !!