GohanaHaryana

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारों में हुए शबद कीर्तन

Nanak ji

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारों में हुए शबद कीर्तन

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

सोमवार को सिक्ख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु नानक देव जी के 501वें प्रकाशोत्सव पर शहर के प्रमुख गुरुद्वारों में दीवान सजे और रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किए।

सचखंड गुरुद्वारे के प्रकाशोत्सव समारोह की अध्यक्षता गुरुद्वारे के अध्यक्ष डा. प्रदीप खाणिजो ने की। संचालन प्राचार्य केएल दुरेजा ने किया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी भाई गुरमुख सिंह के जत्थे ने गुरुनानक देव जी के कृतित्त्व और व्यक्तित्त्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डा. संदीप सेतिया, रवि सिंधवानी, सूरज हंस, रमा प्रसाद शर्मा, मुकेश दुरेजा, गुलशन दुरेजा, दीपक अरोड़ा, गगन मनचंदा, राधे श्याम बुद्धिराजा, सुनीता खाणिजो, सविता दुरेजा, मंजू खाणिजो, सुदेश आहूजा, शकुंतला दुरेजा आदि मौजूद रहे।

वहीं पर मुगलपुरा स्थित गुरुद्वारा गुरु कलगीधर में प्रकाशोत्सव का आयोजन गुरुद्वारे के अध्यक्ष प्रीतम सिंह धींगड़ा की अध्यक्षता में हुआ। गुरुद्वारे के भाई विजय सिंह ने शबद कीर्तन किए। प्रकाशोत्सव पर इस बार सूखे लंगर के तौर पर समोसे और लड्डू बांटे गए। 11 दिन तक जप जी साहिब का पाठ करने वाली टीम में शांता, बब्बू, जन्नत, भावना, संगीता खुराना, शशि तनेजा, दर्शना मल्होत्रा,रचना आदि मौजूद रहीं।

Related posts

किसानों का गन्ने की फसल से मोहभंग, धान की तरफ बढ़ा मोह

Haryana Utsav

स्वामी विवेकानंद केे जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बनाया।

Haryana Utsav

18 संतों की जमात का गोहाना में डेरा,सत्यवान दुभेटा ने किया दण्डवत स्वागत

Haryana Utsav
error: Content is protected !!