GohanaJhajjar

जगशेर नूरन खेडा झज्जर जिले का प्रभारी नियुक्त

Jagsher

कांग्रेस ने किया संक्रमितों की सेवा कमेटी का गठन

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

कांग्रेस ने पूर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की सेवा के लिए अनुसूचित प्रकोष्ठ की सेवा कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्य संक्रमितों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाएंगे। जगशेर नूरनखेडा को जिला झज्जर का प्रभारी नियुक्त किया है।
जगशेर नूरन खेडा ने कहा कि उन्हें झज्जर जिले की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने जिम्मेदारी देने पर अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन रावत का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण ने ग्रामीण स्तर पर पैर पसार लिए हैं। सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए ग्रामीण स्तर पर कोरोना केयर सेंटर बनाने चाहिए। कोरोना केयर सेंटर गांव में चौपाल, स्कूल व अन्य सामुदायिक केंद्रों में स्थापित करने चाहिए। कांग्रेस की सेवा कमेटी कोरोना काल में एकजुट होकर संक्रमितों की सेवा करेगी।

उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से वैक्सीन की खेफ भेजनी चाहिए। क्षेत्र में वैक्सीन का अभाव है। लोग आक्सीजन के लिए भटक रहें हैं। प्राइवेट अस्पताल गरीब लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी जम कर हो रही है। सरकार दवाओं की कालाबाजारी रोकने में नाकाम है। गरीब लोग दवाओं और आक्सीजन के लिए मारा मारी हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना ज्यादा प्रभावी हो रहा है। लोगों को खुद ही सावधानी बरतनी चाहिए।

Related posts

छात्रवृति: 10 मार्च 2022 तक कर सकते हैं आनलाइन आवेदन

Haryana Utsav

Electricity Gohana: बिजली सप्लाई में सुधार के लिए लगाए जाएंगे 37 नए ट्रांसफार्मर

Haryana Utsav

राजकीय कोलेज गोहाना की छात्राओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!