Gohana

Education: जनता विद्या भवन बुटाना को यूनिवसिर्टी बनाने की प्रक्रिया शुरू

जनता विद्या भवन बुटाना ।

–संस्थान को यूनिवसिर्टी बनाने के लिए टेक ओवर की प्रक्रिया शुरू
Create by  भंवर सिंह, गोहाना

बरोदा हलके के गांव बुटाना में स्थित शिक्षण संस्थान जनता विद्या भवन बुटाना को विश्वविद्यालय बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार ने दीनबंधु चौधरी छोटूराम साइंस एंड टेक्रोलॉजी यूनिवसिर्टी के पूर्व वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत को ओएसडी (स्पेशल ओफीसर ड्यूटी) लगाया है। उन्होंने 23 दिसंबर को टेक ओवर (अपने अधीन करना) करने के लिए कार्यभार संभाल लिया है। संस्थान को स्टेट यूनिवसिर्टी  बनाया जाएगा। काफी लंबे समय से संस्थान को यूनिवसिर्टी बनाने की मांग की जा रही थी। ताकि बरोदा हलके के विकास को गति दी जा सके और ग्रामीण लोगों को फायदा हो सके।

संस्थान के कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष डा. राजेंद्र सांगवान
संस्थान के कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष डा. रविन्द्र सांगवान

संस्थान के कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष डा.रविन्द्र सांगवान अनुसार संस्थान को 23 दिसंबर 2023 को प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। संस्थान को टेक ओवर करने के बाद सरकार अगली प्रकिर्या शुरू करेगी। संस्थान को यूनिवसिर्टी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। प्रस्ताव को विधानसभा में प्रस्तावित किया जाएगा। विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद यूनिवसिर्टी बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। संस्थान को स्टेट यूनिवसिर्टी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान को यूनिवसिर्टी बनाने की शुरूआत उनके नेतृत्व में हुई थी। आज उनका प्रयास सफल होने की राह पर चल पड़ा है। करीब दो-तीन साल पूर्व संस्थान को यूनिवसिर्टी बनवाने की शुरूआत हुई थी।

Related posts

यह बजट शक्तिशाली भारत का निर्माण में सहायक: जसबीर दोदवा

Haryana Utsav

उपमंडलीय परिसर में बिना मास्क वालों के चालान काटे

Haryana Utsav

अनुमान से ज्यादा हुई बारिश, पानी निकासी में कम पड़े संसाधन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!