GohanaTop 10

बीपीएस महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल में सीटी स्कैन कराने वालों की संख्या बढ़ी

आरटीपीसीआर में नेगेटिव तो सीटी स्कैन में मिल रहे कोरोना के लक्षण

– बीपीएल के नि:शुल्क और सामान्य वर्ग के लोगों के मार्केट रेट से कम किए जा रहे हैं सीटी स्कैन

हरियाणा उत्सव, बीएस वाल्मीकिन

गोहाना: खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज में सीटी स्कैन और एमआरआई बाजार से कम रेट में की जाती हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमितों के केसों में आरटीपीसीआर टेस्ट में कोरोना पकड़ में नही आ रहा है। ऐसे में चिकित्सक सीटी स्कैन करवाने की सलाह दे रहे हैं। जिसके चलते प्रतिदिन करीब 35 सीटी स्कैन हो रहे हैं। क्योंकि सीटी स्कैन में फेफड़ों की सही जानकारी मिलती है। कोरोना हमारे फेफड़ों को ही प्रभावित करता है।

सीटी स्कैन और एमआरआई सेंटर के इंचार्ज हन्नी शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में सीटी स्कैन की संख्या बढ़ी हैं। सीटी स्कैन में फेफड़ों की साफ फोटो आती है। जिससे कोरोना को आसानी से पता लगाया जा सकता है। यहां पर बाजार से करीब 50 प्रतिशत कम रेट पर एमआरआई और सीटी स्कैन किए जा रहे हैं। कोरोना को मद्देनजर यहां पर बाजार से 50 प्रतिशत कम रेट में एमआरआई, सीटी स्कैन आदि टेस्ट हो रहे हैं। बाजार में सीटी स्कैन करीब 4से 5 हजार रुपये ले रहे हैं। लेकिन मेडिकल में दो हजार रुपये में किया जा रहा है। इसके अलावा बीपीएल, एससी/एसटी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, दिव्यांग आदि को फ्री में सुविधा दी जा रही है। इस वर्ग के करीब 20 से 25 मरीज इस सुविधा लाभ ले रहे हैं।

Related posts

जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी के दो बाक्सरों ने जीते पदक

Haryana Utsav

ईंट पकाने के लिए लाया गया था जहरीला कार्बन पाउडर, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा।

Haryana Utsav

सेना की भर्ती में युवाओं को मिले उम्र में एक साल की छूट

Haryana Utsav
error: Content is protected !!