Gohana

दुकानदारों का बिजली बिल और किराया माफ करे सरकार- ओपी गोयल

OP Goal

दुकानदारों का बिजली बिल और किराया माफ करे सरकार- ओपी गोयल

 हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

गोहाना: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के व्यापार प्रकोष्ट के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोडने के लिए लाकडाउन लगाया है। लाकडाउन के दौरान व्यापरियों की कमर टूट गई है। व्यापारियों को कई प्रकार के बिल और टैक्स भरने पड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से लाकडाउन के दौरान के सभी बिल और टैक्स माफ करने की मांग की।

ओम प्रकाश गोयल ने कहा कि दुकानदार नगर परिषद, बीडीपीओ, सरकारी विभागों और निजी दुकान मालिकों की दुकानों का किरायाया, बिजली बिल, कर्मचारियों का वेतन और कई तरह के टैक्स अपनी जेब से भरने पर मजबूर हैं। सरकार को दुकानों के किराए और बिजली बिलों को माफ करना चाहिए। इसके अलावा लाकडाउन के दौरान व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे राज्यों की तर्ज पर व्यापारियों को सरकार की तरफ से सुविधा मुहैया करवानी चाहिए। उन्होंने लाकडाउन के दौरान व्यापारियों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर राजेश हजीशा, राजकुमार मलिक, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।

Related posts

दो मई को होगा राजकीय कॉलेज बड़ौता का दीक्षांत समारोह

Haryana Utsav

कहां पर इनेलो नेताओं ने किसानों व आढ़तियों की समस्याएं जानी

Haryana Utsav

कोच राजेश मलिक ने होकी के खिलाड़ी सुमित मलिक को किया सम्मानित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!