GohanaTop 10

सफाई कर्मियों को बीस लाख रुपये का जीवन बीमा सराहनीय कदम-संतराम वाल्मीकि

Advocate-SantRam-Valmiki

सफाई कर्मियों को बीस लाख रुपये का जीवन बीमा सराहनीय कदम-संतराम वाल्मीकि

  हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

गोहाना:कोरोना महामारी के दौरान शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए हरियाणा सरकार ने बीस लाख रुपये बीमे का प्रावधान किया है। सफाई कर्मचारियों का जीवन बीमा करने पर भाजपा के अनुसूचित (SC) जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संतराम वाल्मीकि ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।

वरिष्ठ  अधिवक्ता संतराम वाल्मीकि ने कहा कि गंदगी से कोरोना की सहायक बीमारियां फैलने का डर रहता है। कोरोना काल में सफाई कर्मचारी उसी गंदगी का सफाया करने में सहयोग करते हैं। जिस प्रकार चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ और पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कोरोना काल में एक योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, उसी प्रकार सफाई कर्मचारी भी अपनी जान जोखिम में डाल कोरोना को हराने में सहयोग दे रहे हैं। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मौत होने पर बीस लाख रुपये का बीमा किया है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को 20 लाख रुपये देने की योजना बनाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार जनहित के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व पूर्व राज्यमंत्री राजनीति सचिव मुख्यमंत्री कृष्ण बेदी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

सालाना एक हजार किलोमीटर की फ्री यात्रा कर सकते हैं हैप्पी कार्ड के लाभार्थी

Haryana Utsav

Tehsildar:इंतकाल की मंजूरी को प्रत्येक बुधवार को लगेगा शिविर

Haryana Utsav

 गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर में 157 ने किया रक्तदान

Haryana Utsav
error: Content is protected !!