Gohana

गोहाना में दर्जनों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए

सभी को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया।
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह )

बीजेपी जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा का नए लोगों को पार्टी में जोडने का शिलशिला लगातार जारी है।
उनकी अध्यक्षता में जिले भर में दूसरी पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर साधारण कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। उसी हिसाब से सदस्यता अभियान को तेज किया जा रहा है। जसबीर दोदवा संगठन को मजबूत करने के लिए पसीना बहा रहे हैं।
इसी कडी में गोहाना में सैंकडों कार्यकार्ताओं को पार्टी में शामिल किया गया।
कार्यक्रम महम रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश उरलाना ने की। सतीश उरलाना ने करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया गया। सतीश उरलाना ने पार्टी को मजूबती देने का काम किया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा के शोर्ट नोटिस पर ही बडी जनसभा का आयोजन कर दिया। जिसे बडे नेता भीड को देखकर गद-गद हो गए। मंच संचालन रिटार्यड प्रिंसिपल राम मेहर मान ने किया। इस मौके पर युवा नेता वीरेंद्र आर्य, परमवीर सैनी, नरेंद्र गहलावत, तकदीर नरवाल, राजकुमार शामडी, गुलशन विरमानी, सुमित कक्कड, भूपेंद्र मलिक, राजेश मलिक, डा राममेहर राठी, पार्षद बबली, कमलेश, मंजीत, कृष्णा आदि नेता मौजूद रहे।

Related posts

IAS Vivek Arya: 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवक-युवतियों की वोट बनाना सुनिश्चित करें

Haryana Utsav

तंबाकू धीमा जहर, इसके सेवन से कमजोर होती हैं कौशिकाएं: डा. राजीव महेंद्रु

Haryana Utsav

नहीं रहे हरियाणा उत्सव के मुख्य संपादक रवि नारंग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!