Gohana

IAS Vivek Arya: 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवक-युवतियों की वोट बनाना सुनिश्चित करें

गोहाना एसडीएम आइएएस विवेक आर्य ने कॉलेज प्राचार्य व प्राध्यापकों की बैठक ली
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
गोहाना एसडीएम एवं बरोदा विधानसभा के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी आईएएस विवेक आर्य ने ने कहा कि स्वीप एक्टिविटी के तहत क्षेत्र के सभी कॉलेजों में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाऐं। उसके बाद सभी नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया जाए। सभी कॉलेजों में 18 वर्ष से उपर की उम्र वाले युवक-युवतियों की वोट बनाई जाएगी। वह अपने कार्यालय में क्षेत्र के सभी कॉलेजों के प्राचार्य व प्राध्यापकों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए निर्वाचन कार्यालय गोहाना में कार्यरत लेखाकार प्रवीन मोर, संदीप कादयान व नवीन पन्नू से संपर्क करें। प्रत्येक कॉलेज में 18 से 20 वर्ष के युवक-युवतियों की वोट बनाई जाएंगी। इसके लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी लागई गई है। प्रतिदिन कितने युवक-युवतियों ने वोट के लिए आवेदन किए है। नोडल अधिकारी प्रतिदिन की रिपोर्ट तैयार करें और कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस बार विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग होनी चाहिए। पिछले लोकसभा चुनाव में बहुत कम वोटिंग हुई थी। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। इसके लिए सभी कॉलेजों में जागकता शिविर लगाए जाएं।
इसके अलावा उन्होंने कॉलेज में समस्त स्टाफ की उपस्थिति प्रतिदिन अनिवार्य हो और बच्चों के प्रति पढ़ाई के साथ साथ अनुशासन के प्रति भी सजग रहने के निर्देश दिए।
इस मौके पर बड़ौता कॉलेज से सुदेश, सरिता मलिक, बरोदा से पवन लठवाल, गोहाना कॉलेज से चांद सिंह मोर,सुरेश कुमार मोडर्न कॉलेज गोहाना, दर्श कॉलेज से प्रेम सुंदर, ओम कॉलेज से दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस ने बरोदा हलके में विकास कार्यों की अनदेखी की- प्रीतम खोखर

Haryana Utsav

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Haryana Utsav

दो बदमाशों ने 40 सेकंड में लूट को दिया अंजाम

Haryana Utsav
error: Content is protected !!