Gohana

Crime-गोहाना के होटल में प्रेमी जोडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

गोहाना के होटल में प्रेमी जोडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

हरियाणा उत्सव, गोहाना

गोहाना से रोहतक रोड सेक्टर सात के सामने एक होटल में प्रेमी जोडे ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को खत्म कर लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला का बेटा भी है जिसकी उम्र करीब दो साल है। सुबह रुम चैकआउट किया तो घटना का पता चला।

मिली जानकारी के अनुसार गोहाना के डायमंड होटल में प्रेमी जोडे ने 22 मई बुधवार देर शाम को किराए पर कमरा लिया था। उनके साथ करीब दो साल का मासूम भी था। दोनों ने रात के समय पंखे से फांसी लगाकर जीवन लीला को संमाप्त कर ली।
सुबह करीब नौ बजे रुम चेकआउट के लिए होटल कर्मचारी पहुंचे तो घटना का पता चला। अंदर से दरवाजा बंद था। कर्मचारियों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। कर्मचारियों ने खिडकी से झांककर देखा तो दोनों पंखे से लटके हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे है। दोनों ने एक सोसाइड नोट भी छोडा है। दोनों को भिवानी जिले से बताया जा रहा है। मौके पर डीएसपी सोमबीर देशवाल व एसएचओ मोहन सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related posts

जय बालाजी स्पोट्र्स अकादमी ने जीती राष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता

Haryana Utsav

पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद व खुदीराम बोस को याद किया

Haryana Utsav

वन विभाग से श्रमिक टेकराम और तहसील कार्यालय से चपरासी धर्मो सेवानिवृत

Haryana Utsav
error: Content is protected !!