Gohana

गोहाना पुलिस ने कांवडियों के लिए रास्ते डायर्वट किए

गोहाना में शिव कावडिय़ों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विभिन्न नाके लगाए हैं
हरियाणा उत्सव, गोहाना
दो अगस्त को शिवरात्रि का व्रत है। मंदिरों में एक अगस्त की रात को जल चढाया जाएगा। रात 12 बजे से ही डाक कांवड़ और दूसरी कांवडों का जल चढाया जाएगा। इसी को लेकर कांवडि़ए अपने गनत्वय की ओर बढ रहे हैं। अपनी कावड़ को समय पर पहुंचाने की प्रतिस्पर्धा होती है। कांवडिय़ों की सेवा के लिए करीब 31 कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। कांवडिय़ों को किसी प्रकार की असुविध न हो शिविर में इसका पुरा ध्यान रखा जा रहा है। शिव भगतों की सुरक्षा को लेकर गोहाना पुलिस पुरी तरह से मुस्तेद है।
गोहाना पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। पानीपत की तरफ से आने वाले कावडि़ए गोहाना से जींद, रोहतक, भिवानी और जुलाना की तरफ पहुंचेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सुविध की गई है। इसके लिए वाहनों को डायर्वट किया गया है। एक साइड कांवडियों के लिए आरक्षित की गई है। दूसरी तरफ से वाहनों को डायर्वट किया गया है। प्रत्येक शिविर में पुलिस कर्मियों की ड्यिूटियायं लगाई गई है। इन सभी बातों को लेकर गोहाना पुलिस अधिकारी एचपीएस सोमबीर ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

Related posts

आशीष वशिष्ठ ने संभाला गोहाना SDM का कार्यभार

Haryana Utsav

BPSM Khanpur kalan: निजी एंबुलेंस को मेडिकल कालेज से बाहर निकाला, मरीज परेशान

Haryana Utsav

जजपा की हवा बनाओ, हवा बनेगी तो राज आपका आएगा: अजय चौटाला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!