Sonipat

पूर्व विधायक पवन सैनी बने रोलर स्केट बास्केटबाल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

-रोलर स्केट बास्केटबाल खेल प्रतिदिन हो रहा लोकप्रिय

हरियाणा उत्सव, सोनीपत/ BS Bohat

रोलर स्केट बास्केटबाल महासंघ द्वारा भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक पवन सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। महासंघ के महासचिव उमेश कुमार ने उन्हें नियुक्ती पत्र भेंट किया।

पवन सैनी ने कहा कि रोलर स्केट बास्केटबाल एक बहुत ही रोमांचक खेल है।  शुरुआत से ही युवाओं की पहली पसंद रहा है। रोलर स्केट बास्केटबाल बहुत ही रोमांचित करता है। इसकी लोकप्रियता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसकी शुरुआत उमेश कुमार ने 2016 में गई गई थी। स्केटिंग के खिलाड़ी इस खेल में अपना करियर बना सकते हैं।

उमेश कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को सोनीपत में महासंघ की राष्ट्रीय स्तर की आम बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में पूर्व विधायक पवन सैनी को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी थी। महासंघ के महासचिव उमेश कुमार व सदस्य बंटी ने उन्हें नियुक्ति पत्र भेंट किया। रोलर स्केट बास्केटबाल के सभी खिलाड़ी पवन सैनी से प्रेरित होंगे और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Related posts

गोहाना से डा अरविंद शर्मा गनौर से कुलदीप शर्मा ने किया नामांकन

Haryana Utsav

सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मïचारी 21 हजार 816 वोटों से जीते

Haryana Utsav

हरियाणा: डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू

Haryana Utsav
error: Content is protected !!