Sonipat

राजकीय बहुतकनीकि संस्थान सोनीपत में नए शैक्षणिक सत्र के लिए मनाया गया आगमन कार्यक्रम-प्रधानाचार्य परवेश सांगवान

सोनीपत
राजकीय बहुतकनीकि संस्थान, सोनीपत में नए शैक्षणिक सत्र के लिए आगमन कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के मल्टीपरपज हॉल में परम्परागत से रूप शुरु की गई। इस कार्यक्रम में लगभग दो सौ पचास छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सत्र की शुरुआत विधिगत रूप से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग की गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। संस्थान के मुख्य छात्रावास वार्डन ने संस्थान में छात्रावास में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। प्रधानाचार्य परवेश सांगवान ने विद्यार्थियों को बताया कि संस्थान की स्थापना व इसके उत्थान के बारे में बताया। उन्होंने संस्थान की अब तक की उपलब्धियों के बारे में भी नए छात्रों को अवगत करवाया।उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगिण विकास की ओर ध्यान देने  पर जोर दिया ताकि संस्थान के सहयोग से अपनी मनचाही नौकरी हासिल कर सके।
एटीपीओ ने विद्यार्थियों को डिप्लोमा उपरान्त मिलने वाली नौकरी के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा संस्थान के विभिन्न विभागों की सौ प्रतिशत प्लेसमेंट के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि पुस्तकालय में पचास हजार से अधिक पुस्तके हैं तथा विद्यार्थी पुस्ताकालय में डिजिटल पुस्तकें भी पढ़ सकते है। विद्यार्थियों में सेवा की भावना का संचार करते हुए एन०एस०एस० प्रभारी ने एन.एस.एस. स्वंयसेवक बनने के फायदे से विद्यार्थियों को अवगत करवाया वहीं एन०सी०सी० प्रभारी ने कैडेटस को नौकरियों में मिलने वाले लाभों और जो अनुशासित जीवन के सहयोग के बारे में छात्रों का अवगत कराया।

प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, सस्कृति कार्यक्रमों का भी समय-समय पर आयोजन किया जाता है। संस्था में समय समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती है। संस्था में मिलने वाली विभिन्न स्कॉलरशिप के बारे में छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एस सी, बी सी के इलावा भी मैरिट स्कोलरशिप का लाभ विद्यार्थी उठा सकते है। संस्था में जिन-जिन विद्यार्थियों को बस व रेल पास की आवश्यकता है वे कैसे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सांस्कृ‌तिक कार्यक्रमों के बारे में भी बताया कि किस तरह से वे सास्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों ने संस्थान में विभिन्न विभागों का भ्रमण किया।

इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य श्री पंकज मलिक, सभी विभागाध्यक्ष, अन्य अध्यापकगण व संस्थान के सभी छात्रगण भी मौजूद रहे।

Related posts

100 स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा ज्ञान नगर: राजीव जैन

Haryana Utsav

एक्साइज इंस्पेक्टर का परिणाम घोषित करने की मांग।

Haryana Utsav

दुखद घटना- कुंडली बॉर्डर पर युवा किसान की मौत, महज 35 साल का था मृतक मनोज शर्मा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!