Gohana

जजपा के शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने राजबीर मलिक

जजपा के शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने राजबीर मलिक

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

गोहाना: जननायक जनता पार्टी ने शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजबीर मलिक को दी है। इनके अलावा गोहाना शहरी और ग्रामीण युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया पहुंचे।

पदम ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए शहरी निकाय प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी ने गोहाना से पूर्व पार्षद राजबीर मलिक को जिला शहरी निकाय प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा गोहाना शहरी युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी अजय जेलदार और युवा गोहाना ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी अमरजीत जुआं को सौंपी गई है। उम्मिद करते हैं कि पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

राजबीर मलिक ने जिम्मेदारी देने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। इस मौके पर गोहाना हलका अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत, बरोदा हलका अध्यक्ष शीलू खासा, रोशन मोहाना, प्रदीप बड़वासनी, जोनी लठवाल, राजा तिहाड़, संदीप कासंडी, राजबीर मोहाना, बिजेंद्र खानपुर, राजा खंदराई, सतीश दुभेटा, सुरेंद्र कासंडी, सुरेश, नरेश लाठ, रोशन मलिक, हरविंद्र आदि मौजूद रहे।

Related posts

मिल के एमडी आशीष वशिष्ठ ने मशीनों की बारिकियां जांची

Haryana Utsav

न्यू बीडीएस कोचिंग संस्थान के 18 छात्रों ने मिलिट्री स्कूल की प्ररीक्षा पास की

Haryana Utsav

टैक्स फ्री उत्पादों व सेवाओं पर जीएसटी लगाने पर एसोसिएशन ने किया रोष प्रकट

Haryana Utsav
error: Content is protected !!