GohanaHaryana

रैली निकाल कर दिया फसल अवशेष न जलाने का संदेश

फोटो-Caption-रैली के दौरान फसल अवशेष नही जालने की अपील करते हुए एनसीसी के कैडिट्स।

रैली निकाल कर दिया फसल अवशेष न जलाने का संदेश

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

गांव बड़ौता स्थित राजकीय कालेज के एनसीसी के कैडेट्स ने रैली निकाल कर फसल अवशेष नही जलाने का संदेश दिया। ग्रामीणों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। रैली की अध्यक्षता लैफ्टिनेंट शमशेर सिंह भंडेरी ने की। कालेज प्राचार्य डा. संगीता सपड़ा ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए हमें फसल अवशेष में आग नही लगानी चाहिए। अवशेष को जलाना समाज के किसी भी वर्ग के हित में नहीं है। उन्होंने इन दिनों गहरा रही स्मोग की समस्या का विशेष रूप से भी रु-ब-रु करवाया। एनसीसी कैडेट्स ने गांव बडौता की गलियों से रैली निकाल कर ग्रामीणों को फसल अवशेष नही जलाने की अपील की।

Related posts

Animal: पशुपालन को प्रोत्साहित करने को मिलेगा अनुदान

Haryana Utsav

पूर्व क्रिकेटर के नाम हुआ वानखेड़े स्टेडियम का ये स्टैंड, ये सम्मान पाने वाले चौथे क्रिकेटर!

Haryana Utsav

त्रिवेणी का वैज्ञानिक महत्व होता है-त्रिवेणी बाबा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!