GohanaHaryanaSonipat

किसान प्रशिक्षण शिविर में किसानों किया जागरूक

Agriculture Dep.

किसान प्रशिक्षण शिविर में किसानों किया जागरूक

 हरियाणा उत्सव, गोहाना:
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ईकाई भूमि प्रयोगशाला द्वारा गांव गामडी व कासंडी में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिवर में किसानों विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया। जानकारी देने के लिए भूमि परिक्षण अधिकारी देवराज सिंह ने मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। कृषि उपमंडल अधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद ने मेरी फसल मेरा ब्योरा, फसल अवशेष प्रबंधन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि योजनाओं के प्रति किसानों को जानकारी दी। इफको के जिला प्रबंधक अशोक कुमार ने खेत में संतुलित खाद का इस्तेमाल करने की विधि बताई। इस मौके पर कृषि को लेकर प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। प्रश्रों के सही उत्तर देने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भूमि परिक्षण प्रयोगशाला के अधिकारी कमल चाहलिया, मुकेश कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

Shyam Maihta: श्याम मैहता निस्वार्थ भाव से कर रहे समाज सेवा

Haryana Utsav

नागरिक अस्पताल में 25 अप्रैल को लेगागा विशाल मेगा टीकाकरण शिविर

Haryana Utsav

मृतक किसानों को रु. एक करोड़ , सरकारी नौकरी व शहीद का दर्जा दे सरकार-प्रदीप चहल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!