Gohana

बरोदा हलके का हिसाब किताब जनता बदलाव से देगी: संदीप मलिक

हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर सिंह)

आम आदमी पार्टी के बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी नेता संदीप मलिक ने शुक्रवार को बरोदा विधानसभा के गांव गुमाना में लोगों के साथ बैठक की। उनके साथ सोमबीर, रूपचंद, बलराज, अमन और रामकुमार मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बदलाव जनसंवाद के तहत गांव की समस्याओं पर बात की और आम आदमी पार्टी की नीतियों को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। इस बार हरियाणा की जनता भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। बरोदा हलके का हिसाब किताब जनता बदलाव से देगी। बीजेपी ने बरोदा उपचुनाव के समय जो वायदे किए थे। उन पर भी कोई काम नहीं किया। वहीं मौजूदा विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजतक विधायक ने किसी गांव में कोई काम नहीं किया। इसलिए इनका भी हिसाब-किताब जनता करेगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बरोदा में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगी। जहां पर दूसरी पार्टियों को संभलने का मौका भी नहीं मिलेगा। आज से पहले बरोदा में ऐसा द्वंद्व ना पहले कभी हुआ होगा और ना ही कभी होगा। आम आदमी पार्टी बरोदा जीतने के लिए चुनाव लड़ेगी। हर गांव और हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। गांवों में बदलाव जनसंवाद सभा से एक चीज साफ हो चुकी है। कि इस बार बरोदा की जनता को भी बदलाव चाहिए। इस बार हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल की तरफ एक उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये भारत की सेना का अपमान है, हरियाणा के नौजवानों का भी अपमान है जो गर्व से सेना में भर्ती होते हैं और अपनी शहादत देते हैं। अग्निवीर योजना देश के साथ धोखा है ये वापस होनी चाहिए। इस चुनाव में ये भी हमारा मुद्दा होगा। किसानों की फसल के दाम का मुद्दा, जब भी किसान फसल के दाम की मांग करने जाता है तो उसको लाठियां मिलती हैं। बरोजगारी का मुद्दा, आज बीजेपी सरकार ने हरियाणा को किस हालत में पहुंचा दिया है, ये किसी से नहीं छिपा है। इसके अलावा हरियाणा में फिरौती उद्योग चल रहा है, एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Related posts

भाजपा सरकार में 410.50 वाला रसोई सिलेंडर 834.50 रुपये में मिल रहा-डा. सुनीता

Haryana Utsav

जय बालाजी स्पोर्टस अकादमी के दो खिलाड़ी सेना में चयनित

Haryana Utsav

कोरोना संकट बीच भारत की मदद के लिए आगे आया आयरलैंड, 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भारत को भेजे

Haryana Utsav
error: Content is protected !!