GohanaHaryana

अंग्रेज असेंबली में बम धमाके की 92वीं वर्षगांठ मनाई

अंग्रेजों की असेंबली में किए गए बम धमाके की 92वीं वर्षगांठ मनाई

हरियाणा उत्सव, गोहाना

जन चेतना मंच हरियाणा और समतामूलक महिला संगठन के सदस्यों ने शहीद उधम सिंह सभागार में अंग्रेजों की असेंबली में किए गए बम धमाके की 92वीं वर्षगांठ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश विरोधिया ने की। अखिल भारतीय शिक्षा अधिकार मंच के महासचिव एवं शहीद भगत सिंह के भांजे जगमोहन सिंह पहुंंचे।

जगमोहन सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह व बीके दत्त ने अंग्रेज असेंबली में बम धमाका किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नही बल्की अंग्रेजी हुक्कुमत की अत्याचार और दमनकारी सोच के खिलाफ किया था।

शहीद भगत सिंह शोध संस्थान के निदेशक डा. सीडी शर्मा ने कहा कि हमारे शहीद मनुष्य के जीवन को पवित्र समझते थे। वे ऐसे उज्जवल भविष्य में विश्वास रखते थे जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को पूर्ण शान्ति, समानता व स्वतन्त्रता का अवसर मिले।

समतामूलक महिला संगठन की प्रांतीय संयोजिका डा. सुनीता त्यागी ने कहा कि हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ के सदस्य देश में पूंजीवाद का खात्मा कर शोषणहीन समाजवादी ढांचे को स्थापित करना चाहते थे। इस मौके पर सत्यवान नरवाल, सुरजभान चहल, महेश, कृष्ण मान, रघुबीर देशवाल, अशोक जांगड़ा, डा. प्रमोद माहरा, अनीता, रितु, प्रदीप त्योगी आदि मौजूद रहे।

Related posts

बिजली कर्मचारियों को किसानों के विरोध का करना पड़ा सामना।

Haryana Utsav

हरियाणा की राजनीति में कुरुक्षेत्र से शंखनाद करेगी आप

Haryana Utsav

-यूथ सोशलग्राम फाउंडेशन, घरेलू हिंसा के प्रति बेटियों को कर रही जागरूक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!