Gohana

प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी: बस पास के बावजूद भी छात्राओं से वसूला किराया

प्राइवेट Bus

छात्राओं ने वीडियो क्लिप बनाकर इंटरनेट पर किया वायरल
हरियाणा उत्सव/ गोहाना

Sonipat: गोहाना-गन्नौर रुठ पर प्राइवेट बसों के मालिक अपनी मनमानी कर रहे हैं। छात्राओं से किराया वसूला जा रहा है। छात्राओं द्वारा विरोध करने पर उनके साथ बदसलूकी भी की जा रही है। छात्राओं द्वारा विडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर भी डाला। छात्राओं ने एसडीएम सहित कई अधिकारियों को शिकायत भी की गई है।

गोहाना से गन्नौर रुठ पर सहकारी बसों का परिचलन होता है। इस रूठ पर करीब 12 गांव लगते हैं। इन गांव के अलावा बीपीएस महिला विश्वविद्यालय और मेडिकल कालेज भी लगता हैं। अधिकतर गांव की छात्राएं विश्वविद्यालय और गोहाना के शिक्षण संस्थानों में पढऩे के लिए आती हैं। शिक्षण संस्थानों में पहुंचने के लिए बस पास बनवा रखे हैं। नियम के अनुसार यह बस पास सरकारी और प्राइवेट बसों में मान्य होते हैं।

लेकिन शनिवार को एक प्राइवेट बस परिचालक द्वारा छात्रों से जबरदस्ती किराया मांगने का मामला सामने आया है। परिचालक द्वारा छात्राओं से टिकट लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। छात्राओं ने कहा कि उनके पास बस पास है। लेकिन परिचालक उनको बस से नीचे उतारने की धमकी देकर किराया वसूल लेता है। बस मालिक और बस के परिचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर छात्राओं ने गोहाना एसडीएम, जिला उपायुक्त और आरटीओ को शिकायत लिखी है। छात्राओं ने बस के अंदर की वीडियो क्लिप भी बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की है।
–
एक सहकारी बस में छात्राओं से किराया वसूलने की शिकायत मिली है। बस मालिक और परिचालक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित उच्च अधिकारियों से बात की गई है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आशीष वशिष्ठ, एसडीएम, गोहाना

Related posts

कथूरा खंड अंत्योदय मेला: पात्र लोगों के लिए सवा करोड रुपये की मंजूरी

Haryana Utsav

Gohana: बिना कारण हटाए डा. जेपी माजरा के समर्थन में आए एससी/ ओबीसी समाज के लोग

Haryana Utsav

Medical: खानपुर कलां मेडिकल कालेज में COPD के प्रति लोगों को किया जागरूक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!