PoliticsSonipat

सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त होगी-राजीव जैन

काठ की हांड़ी बार बार नहीं चढ़ाती

हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर सिंह)

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि विधान सभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और चुनाव में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त करवाने के लिए कमर कस लें।
विधानसभा चुनाव 2019 प्रत्याशी प्रवास कार्यक्रम के तहत सैनी भवन में वार्ड नंबर एक में कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करते हुए कविता जैन ने कहा कि अपने मंत्री काल में शहर के विकास का जो बीड़ा उठाया था, हमारे हारने के बाद उस पर ब्रेक लग गया अब फिर सोनीपत को नई ऊंचाइयों पर पंहुचाने के लिए हमें आशीर्वाद दें ।
राजीव जैन ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव में झूठे सपने दिखाकर जनता को ठगने का काम किया। परन्तु काठ की हांड़ी बार बार नहीं चढ़ा करती। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे 365 दिन जनता के सुख दु:ख में भागीदार रहते हैं जबकि दूसरे दलों के उम्मीदवार बरसाती मेंढक की तरह चुनाव के समय बाहर निकलते हैं, ऐसे उम्मीदवारों को आइना दिखाने का काम करना है।
बैठक में पार्षद हरि प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मदान, पूर्व पार्षद जवाहर बत्रा, राम प्रसाद सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जैन, बैंक निदेशक अमित वर्मा, दीपक कुच्छल, महताब सिंह, अमित शौनक, रणबीर नंबरदार, विनोद खत्री, सुरेश पहलवान, कृष्ण सैनी, महेश शर्मा, अमित शर्मा , रजत जैन, गोल्डी जिम से एवं अन्य वार्ड कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सेवानिवृत कर्नल अशोक मोर के सुझाव का केंद्र सरकार ने किया स्वागत

Haryana Utsav

Sports: एथलीट मीट में रितेश मलिक बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Haryana Utsav

गोहाना से जेजेपी को बड़ा झटका, पूर्व हलका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!