September 8, 2024
Sports

Sports: अशोक मलिक ने जीता पैरा एशियाड में कांस्य पदक

फोटो-अशोक मलिक पैरा वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता

-अशोक मलिक ने कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक-2024 के लिए क्वालीफाई किया
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

चौथी पैरा एशियाई खेलों में हरियाणा के अशोक मलिक ने कांस्य पदक जीता है। अशोक मलिक ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक देश के नाम किया है। चीन में आयोजित चौथी पैरा एशियाड में भारत की ओर से 309 भारतीय खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। जिसमें अशोक मलिक ने पैरा पावरलिफ्टिंग में दमखम दिखाया और कांस्य पदक जीता।
अशोक मलिक गोहाना के गांव मिर्जापुर खेडी का रहने वाला है। अशोक मलिक ने बताया कि उन्होंने 64 किलोभार वर्ग में 192 किलो भार उठाकर कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ 2024 में होने वाले पैरा आलंपिक के लिए भी चयनित हुए हैं। अशोक मलिक 30 अक्टूबर को भारत वापस लौटेगा। अशोक मलिक का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा। उनके घरवाले बेसब्री से ईंतजार कर रहे हैं। उनके साथ कोच जेपी सिंह भी पहुंचे। अशोक मलिक ने उनका सहयोग करने वाले सभी का दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चौथी पैरा एशियाड खिलाने में पैरा आलंपिक भारत (पीसीआई), स्पोर्टस आफ इंडिया (सांई) और हरियाणा सरकार का विषेश सहयोग रहा है।

Related posts

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा

Haryana Utsav

देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना मेरा लक्ष्य: सोनम मलिक

Haryana Utsav

Sports: तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सात हजार बच्चों ने भाग लिया

Haryana Utsav
error: Content is protected !!