GohanaHaryana

ग्रामीणों को मिलेगी लाल डोरे से मुक्ति, एसडीएम ने दिए निर्देश

SDM#Lal Dora

लाल डोरा के तहत मालिकाना हक देने को लेकर एसडीएम ने दिए  निर्देश

– कानूनगो, पटवारियों व ग्राम सचिवों की बैठक लेते हुए किया विचार-विमर्श

हरियाणा उत्सव, गोहाना- सोनीपत

लाल डोरा के अंतर्गत मालिकाना हक देने को लेकर एसडीएम आशीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों के नक्शे प्राप्त हो चुके हैं, उनकी रिपोर्ट पांच दिन के भीतर प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
लाल डोरे के तहत ग्रामीणों को भूमि का स्वामित्व अधिकार देने के मामले में एसडीएम कार्यालय गोहाना में संबंधित अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कानूनगो, पटवारियों और ग्राम सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम आशीष कुमार ने संबंधित मामले में विस्तार से चर्चा की।

Ishwar School

उन्होंने निर्देश दिए कि अलग-अलग टीमों का गठन कर सर्वे करवाया जाए। प्रत्येक गांव का सर्वे करवायें। टीम में गांव के ग्राम सचिव व पटवारी को शामिल किया जाए, जिनका निर्देशन संबंधित एसईपीओ तथा कानूनगो करेंगे।
एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि इस संदर्भ में अभी तक 13 गांवों के नक्शे प्राप्त हुए हैं। इनकी सभी आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्रातिशीघ्र पूरी करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह जनहितकारी कार्य है। अधिकारी व कर्मचारी इस कार्य को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करें।
बैठक में तहसीलदार रोशनलाल पासी,, नायब तहसीलदार डा. प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार खानपुर सतीश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कौशल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा, कानूनगो रणबीर सिंह, अजय कुमार, धर्मवीर तथा पटवारी और ग्राम सचिव मौजूद थे।

Related posts

BPSM Khanpur kalan: निजी एंबुलेंस को मेडिकल कालेज से बाहर निकाला, मरीज परेशान

Haryana Utsav

एसडीओ आदर्श कुमार 33 साल सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हुए 

Haryana Utsav

दो मई को होगा राजकीय कॉलेज बड़ौता का दीक्षांत समारोह

Haryana Utsav
error: Content is protected !!