September 8, 2024
Delhi

पंजाब चुनाव: भगवंत मान होंगे आप के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार, केजरीवाल ने लगाई मोहर

फोटो- भगवंत मान का नाम सीएम के लिए घोषित करने के बाद गले लगाते हुए केजीरीवाल

पंजाब चुनाव: भगवंत मान होंगे आप के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार, केजरीवाल ने लगाई मोहर
हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। पंजाब में आम आदमी का मुख्यमंत्री का चेहरा भगवंत मान होंगे। यह घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की।

भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट से आप के सांसद हैं। आप की तरफ से पंजाब में भगवंत मान सबस लोकप्रिय नेता हैं। जिसके चलते आप पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री के लिए उम्मीदवार बनाया है। पंजाब में करीब 93 प्रतिशत लोग उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के पक्षधर हैं। आप पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री कौन हो इसके लिए व्हाटसएप पर पंजाब के लोगों की राय मांगी थी। जिसमें भगवंत मान के पक्ष में 93 प्रतिशत लोगों अपनी राय दी। केजीरवाल ने दावा किया कि पंजाब में में आप की सरकार बनेगी और भगवंत मान मुख्यमंत्री होंगे।

-भगवंत मान कौन है
– भगवंत मान को हास्य कलाकार के रूप में भी जाना जाता है।
– 2012 में लहरा विधानसभा सीट से हारे
– 2012 में मनप्रीत बादल की पीपीपी में शामिल
– 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल
– 2014 में संगरूर लोकसभा सीट से जीते
– 2017 में जलालाबाद से विधानसभा चुनाव लड़े
– 2017 में सुखबीर बादल से विधानसभा चुनाव हारे
– 2019 में संगरूर से फिर लोकसभा चुनाव जीते

Related posts

जानिए: 113 साल पहले पृथ्‍वी पर कहां गिरा था विशालकाय उल्का पिंड

Haryana Utsav

बैंक जाने से पहले इस महीने में बैंक की कितनी छुट्टियां?

Haryana Utsav

चंडीगढ़ पुलिस एएसआई 2023 परिक्षा का रिजल्ट आउट

Haryana Utsav
error: Content is protected !!