Sonipat

ककरोई रोड़ के समाधान के लिए उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने किया निरीक्षण

नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी तुरंत करे पेमाईस और दुरूस्त करने दिए निर्देश
हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर सिंह)
ककरोई रोड़ से गुजरने वाले लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने शनिवार को नगर निगम व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ ककरोई रोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कुछ जगह से सडक़ की पेमाईस गलत है तो उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत सडक़ की पेमाईस कर इसको दुरूस्त करवाने का कार्य करें ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
उपायुक्त ने सडक़ के दोनो और पड़े पाईपों को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारी इन पाईपों को तुरंत हटवाना सुनिश्चित करें ताकि सडक़ का रास्ता खुला हो सके। उन्होंने सीवरेज के गंदे पानी को एसटीपी तक पहुंचाने के लिए ककरोई रोड़ के दोनों और बिछाई गई अस्थाई पाइप लाइनों की जानकारी प्राप्त करते हुए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक मैप तैयार करवाएं जिसमें यह दर्शाया जाए कि यहां से कितनी पाईप लाईन भूमिगत गुजर रही है और उनकी गहराई कितनी है। ताकि रास्ते की मरम्मत करने के लिए रास्ता निकल सके। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन प्रशांत कौशिक सहित नगर निगम व पीडब्ल्यूडी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर घर बैठे चिकित्सक से ले परामर्श

Haryana Utsav

नए एमडी उदय सिंह ने संभाला आहुलाना चीनी मिल का कार्यभार

Haryana Utsav

घर से बाहर निकलते ही मास्क पहनना जरूरी-डीसी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!