Sonipat

वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र मेहरा का बीमारी के चलते निधन

-गुरूवार दोपहर तिरंगा चौक स्थित श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार
हरियाणा उत्सव, सोनीपत
सोनीपत, 30 मई।
40 साल से अधिक समय तक अपने कलम के दम पर लोगों की समस्याओं को उजागर करवाते हुए उनका निवारण करवाने वाले जिला के वरिष्ठï पत्रकार राजेन्द्र मेहरा का 64 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते आज सुबह निधन हो गया। गुरूवार दोपहर तिरंगा चौक स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार के अंतिम संस्कार के दौरान जिला के विभिन्न राजनेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों पत्रकारों ने उन्हें अंतिम विदाई देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके छोटे भाई एवं वरिष्ठï पत्रकार यजुवेन्द्र मेहरा ने बताया कि वे अपने पीछे दो बेटी, एक बेटा और पत्नी को छोड़ गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जीवन काल के दौरान पत्रकारिता के दौर में दैनिक भास्कर, दौनिक जागरण जैसे अनेकों राष्टï्रीय अखबारों में कार्य करते हुए अपनी कलम से लोगों को अपने जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया है।

Related posts

मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Haryana Utsav

Sonipat: सोनीपत की 6 विधानसभा सीटों पर मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न

Haryana Utsav

डीपीसी बनाकर विकसित हो रही अवैध कालोनी पर जिला नगर योजनाकार सोनीपत द्वारा की गई तोडफोड कार्यवाही

Haryana Utsav
error: Content is protected !!