ChandigarhElection

हरियाणा में निकाय चुनाव 19 जून रविवार को होंगे, देखें चुनाव शेड्यूल

हरियाणा में निकाय चुनाव

22 जून बुधवार को होगी वोटों की गिनती, आज से ही कोड ऑफ कंडक्ट लागू
हरियाणा उतसव (हउ), डेस्क

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग आयुक्त धनपत सिंह ने सोमवार को हरियाणा के नगर निकायों के चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव 19 जून को 46 निकायों में होगा। 7 से 6 बजे तक होंगे और वोटों की गिनती 22 जून बुधवार को होगी। फरीदाबाद, बाढढा, बादली और सीवन की वोटर लिस्ट का काम जारी है। इसलिए इसमें दूसरे चरण में चुनाव होंगे।
इलेक्शन कमिश्नर धनपत सिंह ने बताया कि मेयर पद का चुनाव सीधा होगा। पुरुषों के लिए 10 वीं पास होना जरूरी है। जबकि एससी महिला और सामान्य महिला के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है। 30 मई से नोमिनेशन शुरू होगा। जो कि 4 जून तक चलेगा। इसके बाद 6 जून ताके छटनी होगी। 7 जून को फार्म वापस लिया जा सकता है। 19 जून को वोटिंग होगी और 22 जून को वोटों की गिनती होगी।

चुनाव के लिए चार हजार ईवीएम मशीन भेजी
आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए चार हजार ईवीएम मशीन जांच कर भेजी गई है। करीब दस हजार कर्मचारी चुनाव में भाग लेंगे और पुलिस कर्मचारियों की संख्या अलग से होगी। मेयर पद के लिए गुलाबी बेल्ट पेपर और मेंबर के लिए सफेद पेपर यूज किया जाएगा।

नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सरकार ने इस बार मेयर का सीधा चुनाव करवाने की नोटिफिकेशन जारी की थी। साथ ही पिछड़ा वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किए जाने की घोषणा की थी। सरकार के इस फैसले को ही हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन मामला निपटाते हुए 17 मई को हाईकोर्ट ने प्रदेश में चुनाव करवाने को हरी झंडी दे दी थी। करीब 51 नगर परिषद व नगर पालिकाओं का कार्यकाल खत्म हो चुका है।

इन निकायों में होंगे चुनाव
गोहाना, कुंडली, गन्नौर, जींद, सफीदों, होड़ल, पलवल, नारनौल सोहाना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पेहवा, उचाना, महेंदगढ़, शाहबाद, घरौंडा, भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालाखा, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानियां, इसमाइलाबाद, सढौरा, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौंद, फतेहबाद, भिवानी, तरावड़ी।

Related posts

हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।

Haryana Utsav

शादियों में मेहमानों की संख्या 50 से भी कम करेगी हरियाणा सरकार

Haryana Utsav

हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट का झटका, 75 प्रतिशत आरक्षण पर रोक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!