GohanaHaryana

ग्रामीणों ने मंत्री के सामने रखी समस्याएं, समस्याओं को लेकर क्या बोली मंत्री

ग्रामीणों ने मंत्री के सामने रखी समस्याएं, समस्याओं को लेकर क्या बोली मंत्री
समस्याओं के समाधान के लिए अगली बार अधिकारियों को साथ लेकर आऊंगी-ढांडा

हरियाणा उत्सव, सोनीपत/गोहाना

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से प्रदेश की सभी विधानसभाओं में समान विकास हुआ है। विकास कार्यों में कोई भेदभाव नही हुआ है। बरोदा हलका में हमारा विधायक नही होते हुए भी विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश में चहुमुखी विकास किया है। वह गांव जागसी की अनुसूचित चौपाल में पहुंची थी।


ढांडा ने कहा कि प्रदेश की जरूरतमंद महिलाओं को सेनिटरी पेड मुहैया करवाए जाएंगे। इस अभियान की शुरूआत कर दी है। आंगनवाडियों में बच्चों को फ्लेवर युक्त दुध दिया जाएगा। ग्रामीणों ने ढांडा से गांव में पानी निकासी, कुडा निषपादन, पेयजल की पाइप लाइन दबाने की मांग की। उन्होंने मांगो को पुरा करने के आश्वासन देते हुए कहा कि अब तो में अपने घर और परिवार के लोगों से मिलने आई हूं। अगले दौरे में अधिकारियों को साथ लेकर आउंगी और आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सरंपच सुरेंद्र सहरावत, आजाद सुरा, कपूर सिंह, गुरुचरण, रामभज, हरिराम, धर्मपाल भीम सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

परिवारवाद कांग्रेस पार्टी के गले की फांस बना-नायब सैनी

Haryana Utsav

DTP ने की अपील अवैध कॉलोनियों में न खरीदें प्लॉट

Haryana Utsav

स्व. पत्रकार रवि नारंग की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!