Sonipat

Sonipat नगर निगम के 22 वार्डों के लिए उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में निकाला गया ड्रा

21, 12, 14 व 05 वार्ड सामान्य वर्ग की महिला सदस्यों के लिए होगा आरक्षित
-वार्ड 02, 09, 17 व 18 अनुसूचित जातियों के लिए होंगे आरक्षित, वार्ड 09 व 18 अनुसूचित जातियों के महिला सदस्यों के लिए आरक्षित
-पिछडा वर्ग क के लिए 06 व 10 वार्ड होंगे आरक्षित, वार्ड 06 पिछडा वर्ग क की महिला सदस्य के लिए आरक्षित
-वार्ड 11 पिछड़ा वर्ग ख की महिला सदस्य के लिए होगा आरक्षित
सोनीपत, 14 जनवरी। उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में नगर निगम सोनीपत के 22 वार्डों के लिए ड्रा निकाला गया। इस दौरान निकाले गए ड्रा के तहत वार्ड नंबर 01, 03, 04, 05, 07, 08, 12, 13, 14, 15, 16, 19, 20, 21 व 22 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होंगे, जिनमें वार्ड नंबर 05, 12, 14 व 21 सामान्य वर्ग की महिला सदस्यों के लिए आरक्षित होगा।
इसके अलावा कुल 22 वार्डों में से 04 वार्ड अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किए जाने थे जो ड्रा के माध्यम से वार्ड नंबर 02, 09, 17 व 18 निर्धारित हुए। इन वार्डों में से वार्ड नंबर 09 व 18 अनुसूचित जातियों की महिला सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि पिछडा वर्ग क के लिए वार्ड नंबर 06 व 10 आरक्षित होंगे, जिनमें वार्ड नंबर 06 पिछडा वर्ग क की महिला सदस्य के लिए आरक्षित होगा। इसी प्रकार वार्ड नंबर 11 पिछड़ा वर्ग ख की महिला सदस्य के लिए आरक्षित होगा।
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, नगराधीश डॉ० अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ सहित पूर्व निगम पार्षद मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा से बढक़र नहीं कोई दूसरी किसानों की सच्ची हितैषी सरकार: डिप्टी स्पीकर

Haryana Utsav

उप-स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण में रोटरी कलब कुंडली का सहयोग

Haryana Utsav

प्रदेश में हरियाली का दायरा बढ़ाना हमारा लक्ष्य

Haryana Utsav
error: Content is protected !!