GohanaHaryana

देश व प्रदेश में मंडियां दीनबंधु छोटूराम की देन

दीनबंधु छोटूराम

देश व प्रदेश में मंडियां दीनबंधु छोटूराम की देन

-दीनबंधु चौ. छोटूराम की पुण्यतिथि मनाई

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीनबंधु चौ. छोटूराम की 76वीं पुण्यतिथि मनाई। सभी कार्यकर्ता छोटूराम चौक पर गोहाना विधायक जगबीर सिंह मलिक के नेतृत्व में एकत्रित हुए। उन्होंने छोटूराम को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि चौ. छोटूराम अपने समय में राजस्व और पंचायती विभाग के मंत्री रहे थे। उनका जन्म 24 नवंबर 1881 हरियाणा के जिला झज्जर के गांव गढ़ी सांपला में बहुत ही साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश शासन में किसानों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की थी।

उन्होंने1930 में किसान, मजदूर व गरीब के हितों के लिए दो महत्वपूर्ण कानून पास करवाए थे। कानूनों के चलते किसानों को साहूकारों के शोषण से मुक्ति मिली और कर्ज का निपटारा , ब्याज और किसानों को मूलभूत अधिकार मिले। 5 मई 1939 को मंडी अधिनियम लागू करवाए थे। जिसके कारण देश व प्रदेश में मंडिया बनी। 9 जनवरी 1945 को छोटूराम का निधन हो गया था। मरने से एक दिन पूर्व उन्होंने भाखडा बांध की मंजूरी भी दिलाई थी। इस मौके पर डा. कपूर सिंह नरवाल, रवि इंदोरा, डा. दिलबाग खान, आजाद सिंह डांगी, पवन सैनी, दुष्यंत, रत्न सिंह वर्मा, जगमेर मोर, धर्मपाल भनवाला, विक्की चौहान आदि मौजूद रहे।

Related posts

– हॉट-स्पॉट गावं में बनाए गए आइसोलेशन केन्द्र

Haryana Utsav

गोहाना: आष्ठम के मेले में श्रद्धालुओं की उमडी भीड, मत्था टेक मांगी मन्नत

Haryana Utsav

मुंडलाना सीएचसी के शिविर में 110 लोगाों के स्वास्थ्य को जांचा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!