Gohana

बरोदा थाना पुलिस ने गोहाना-रोहतक रोड के ढाबों की जांच की

बरोदा थाना पुलिस ने गोहाना-रोहतक रोड के ढाबों की जांच की
हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत
 गोहाना: अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बरोदा थाना पुलिस ने विभिन्न ढाबों पर तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान बरोदा थाने के दायरे में आने वाले गोहाना-रोहतक रोड स्थित ढाबों की जांच की। बरोदा थाना एसएचओ बदन सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया।
बरोदा थाना एसएचओ बदन सिंह ने कहा कि सोनीपत मुरथल ढाबों पर हुई  घटनाएं अपने क्षेत्र में न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए गोहाना से रोहतक रोड स्थित ढाबों का निरीक्षण किया है। अभियान के तहत सभी ढाबों की जांच की। जांच में सब कुछ सामान्य मिला है। ढाबा संचालकों को चेताया गया है कि ढाबे पर शराब और जुआ जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। इस तरह की शिकात मिली तो ढाबा संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related posts

Health:शिविर में 130 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच, 62 ने किया रक्तदान

Haryana Utsav

गठबंधन में ही बरोदा उपचुनाव लड़ेंगे-अजय चौटाला

Haryana Utsav

भूपेंद्र हुड्डा के कारण बिगड़ रहा है दीपेंद्र हुड्डा का खेल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!