Gohana

DEEPAWALI 2023: धनतेरस और दीपावली पर सजे बाजार

Diwali2023

-सोने-चांदी के आभूषणों की बढ़ी मांग।
हरियाणा उत्सव, गोहाना
धनतेरस और दीपावली पर्व पर दुकानें व अन्य बाजार सज चुके हैं। बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ चुकी है। रंग-बिरंगी बल्ब से लेकर मिट्टी के दीए से बाजार सज गया है। रंग-बिरंगी झालरों से पूरा बाजार जगमग हो रहा है। दीपावली पर्व को लेकर मिठाई और पकवान की दुकानें भी सज चुकी हैं।

12 नवंबर को सुबह चतुर्दशी और दोपहर बाद अमावस्या तिथि
इस वर्ष छोटी और बड़ी दिवाली दोनों ही एक दिन यानी 12 नवंबर को ही मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार 12 नवंबर को सुबह तक रूप चौदस रहेगी फिर दोपहर ढाई बजे के बाद कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। शास्त्रों के अनुसार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन हमेशा अमावस्या की रात को होती है। इस वजह से दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा 12 नवंबर को रात को होगी। अमावस्या तिथि 13 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक ही रहेगी।

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का मुहूर्त- 12 नवंबर 2023

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 05 बजकर 40 मिनट से शाम 07 बजकर 36 मिनट तक।
अवधि: 01 घंटा 54 मिनट
प्रदोष काल- 05:29 से 08:07 तक
वृषभ काल- 05:40 से 07 :36 तक

दिवाली महानिशीथ काल पूजा मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त- 11:39 से 12:31 तक
अवधि- 52 मिनट
महानिशीथ काल- 11:39  से 12:31 तक
सिंह काल- 12:12 से 02:30 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया पूजा मुहूर्त
अपराह्न मुहूर्त्त (शुभ)- 01:26 से 02:47 तक
सायंकाल मुहूर्त्त (शुभ, अमृत, चल)- 05:29 से 10:26 तक
रात्रि मुहूर्त्त (लाभ)- 01:44 से 03:23 तक
उषाकाल मुहूर्त्त (शुभ)- 05:02 से 06:41 तक

दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों में अच्छी-खासी चहलपहल देखने को मिल रही है। शाम होती ही बाजार ग्राहकों से भर जा रहे हैं।
रंग-बिरंगे बल्ब से लेकर मिट्टी के दीए से बाजार पट गया है। रंग-बिरंगी झालरों 50 से लेकर 500 तक में उपलब्ध है। घूमने वाले रंगीन बल्ब की भी खूब मांग है।
मिट्टी के दीए एवं कुल्हिया-चुकिया खरीदने के लिए भी लोग जुट रहे हैं। बाजार में मिट्टी का दिया 100 रुपये सैंकड़ा बिक रहा है। कुल्हिया, चुकिया, ढक्कन आदि का मूल्य बडा छोटा के आधार पर है। कपड़े और ज्वेलरी दुकान में भी सभी तरह के आकर्षक आइटम भर गए हैं।

ज्वैलरी दुकानों पर बढ़ी आभूषणों की मांग
ज्वैलरी दुकानों में खरीदार ऑर्डर देने आ रहे हैं। अरुण ज्वैलर्स के मालिक अरुण कुमार ने बताया कि धनतेरस- दीपावली पर्व के मद्देनजर कई आकर्षक आइटम बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति के साथ-साथ विक्टोरिया सिक्के की उपलब्धता रखी गई है। सोना 48 हजार प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी का विक्टोरिया सिक्का 1100 से 1000 रुपये तक है ।

सज चुकी मिठाई और पकवानों की दुकानें
दीपावली पर्व को लेकर मिठाई दुकानदारों में भी तैयारी तेज कर दी है। स्टेशन एरिया में वृंदावन स्वीट्स हाउस के संचालक बड़े शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार के आइटम बनाए जा रहे हैं। काजू बर्फी, काजू, गजक, काजू और केसर आदि पांच प्रकार की बर्फी बनाई गई है।

उन्होने आगे बताया कि खोवा व छेना की मिठाई भी सौ-सौ किलो बनाया जाएगा। लड्डू-मुख्दल भी दो क्विंटल बनेगा। राजा बाजार मोड पर संचालित शालीमार के संचालक बबलू कुमार ने बताया कि इस वर्ष भी तैयारी की जा रही है। काजू के साथ खोवा- छेना की मिठाई का आइटम भी बढ़ाया गया है। लड्डू गाजा की भी व्यवस्था होगी।

Related posts

यह बजट शक्तिशाली भारत का निर्माण में सहायक: जसबीर दोदवा

Haryana Utsav

योगेश्वर दत्त का दलित-पिछड़ों के खिलाफ किया गया ट्वीट वायरल

Haryana Utsav

धार्मिक, सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं ने धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव

Haryana Utsav
error: Content is protected !!