September 21, 2026
Sonipat

सडंक हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 25 हजार रूपये इनाम

DC Sonipat

-जिला मूल्यांकन कमेटी की समीक्षा के बाद दिया जाएगा इनाम
हरियाणा उत्सव सोनीपत, भंवर सिंह
सोनीपत जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया की केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित राहवीर योजना हरियाणा में भी लागू कर दी गई है, जिसके तहत दुर्घटना मे समय घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर ( एक घटें के भीतर) में अस्पताल में पहुंचाने वाले मददगार को 25 हजार रूपये इनाम दिया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार सडक हादसों में घायल लोगों को इनाम देगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के दौरन घायल हुआ इंसान को समय पर मदद करने के लिए आमजन को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने बताया कि मोटर वाहन (संसोधन) अधिनियम 2019 की धारा 134ए और भारत सरकार की 29 सिंतबर 2020 की अधिसूचना के तहत राह वीर को कानूनी संरक्षण भी मिलेगा। हर घातक सडक दुर्घटना में मदद करने वाले को सात दिन के अंदर 25 हजार रूपये इनाम और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। अगर एक से अधिक व्यक्ति मदद करते है तो इनाम की राशि समान रूप में बांटी जाएगी। प्रशस्ति-पत्र सभी को दिये जाएगे। एक व्यक्ति साल मे पांच बार यह पुरस्कार ले सकता है।
राहवीर को अपना नाम, मोबाइल नंबर, घटना स्थल का विवरण और बैंक खाता डिटेल देनी होगी। जिस पुलिस थाना क्षेत्र में दुर्घटना हुई उसका प्रमाण पत्र और जिस अस्पताल में भर्ती करवाया उसका प्रमाण पत्र भी लगाना होगा।
जिला स्तर पर मूल्यांकन कमेटी में चार व्यक्ति होगे। जिसमे उपायुक्त अध्यक्ष डीटीओ-कम-सचिव आरटीए मेंबर सचिव, एसपी मेंबर व सीएमओ/एसएमओ मेंबर रहेंगे। मूलयांकन कमेटी की सिफारिश के पश्चात परिवहन विभाग के द्वारा 7 दिन के भीतर राहवीर के खाते में पैसे भेज दिए जाएगे। राह वीर योजना की समय सीमा 31 मार्च 2026 तक ही रहेगी।

Related posts

WUD: के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बांटी डिग्रियां

Haryana Utsav

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोनीपत पहुंचने पर मोहनलाल बड़ौली का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Haryana Utsav

किसान के बेटे ने यूपीएससी में किया टोप, जाने पूरी खबर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!