Gohana

ज्ञान गंगा डिफेंस अकादमी के तीन छात्रों का गुरुकुल कुरुक्षेत्र में चयन

अभिभावक और शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिलती सफलता: मेजर रामकुमार

हरियाणा उत्सव/ गोहाना

रोहतक रोड स्थित चौपड़ा कालानी की ज्ञान गंगा डिफेंस अकादमी के तीन छात्रों का गुरुकुल कुरुक्षेत्र में चयन हुआ है। तीनों छात्रों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता अकादमी सह प्रबंधक आरुषि गुप्ता ने की। अकादमी प्रबंधक प्रवीन गुप्ता का संयोजन रहा। सेना से सेवानिवृत मेजर रामकुमार मुख्य अतिथि और प्रो. प्रताप मलिक ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में छात्रों को सम्मानित किया।
सेवानिवृत मेजर रामकुमार ने कहा कि स्कूली जीवन में बच्चे का स्वभाव गिल्ली मिट्टी के समान होता है। बच्चों को भविष्य अभिभावक और शिक्षकों के हाथ में होता है। बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करनी चाहिए। प्रो. प्रताप मलिक ने कहा कि स्कूली जीवन से ही बच्चों में अच्छे नागरिक बनने के गुण पोषित होने चाहिए। प्रवीन गुप्ता ने बताया कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा 20 मार्च को प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। जिसमें अंकुश कुंडू, दामोदर शर्मा व जयदीप का कक्षा छह में दाखिला हुआ है। विपिन गुप्ता का 11वीं कक्षा में दाखिला हुआ है। सभी छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया है। इस मौके पर अभिभावक  दलसिंह, कुलदीप कुंडू, भूपेंद्र सांगवान, जय भगवान आदि मौजूद रहे।

Related posts

Brucella: पशुओं के गर्भपात से बचाएगा बुरसेला का टीका

Haryana Utsav

दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में विनोद कुमार बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

Haryana Utsav

दलित-पिछडों ने पीएम और हरियाणा व उत्तर प्रदेश के सीएम के पुतले फूंके

Haryana Utsav
error: Content is protected !!