GohanaHaryana

डेंगू में प्लेटलेट्स घटने पर घबराएं नहीं चिकित्सक की सलाह ले-डा. आलोक

फोटो- शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए डा. आलोक चौधरी व डा. आरजू चौधरी।

डेंगू में प्लेटलेट्स घटने पर घबराएं नहीं चिकित्सक की सलाह ले-डा. आलोक

-शिविर में 98 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की

हरियाणा उत्सव, गोहाना:
शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति द्वारा पार्क रोड स्थित जीत होस्पिटल में वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में सबसे अधिक दमे के मरीज पहुंचें। शिविर की अध्यक्षता समिति के कार्याकारी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप मलिक ने की।

शिविर में सांस, दमा, रक्तचाप, मधुमेह, थाइराइड के करीब 98 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें सबसे ज्यादा सांस व दमे के मरीज पहुंचे। डा. आलोक चौधरी व डा. आरजू चौधरी ने मरीजों को इलाज संबंधी जानकारियां दी। डा. आलोक चौधरी ने कहा कि मधुमेह से पीडि़त व्यक्तियों को सप्ताह में 150 मिनट का हल्का व्यायाम करना चाहिए और अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। बुखार या डेंगू में प्लेटलेट्स घटने पर घबराएं नहीं। समय-समय पर चिकित्स से इलाज लेते रहना चाहिए और खाने में फलों और जूस का सेवन करते रहना चाहिए। अध्यक्ष कुलदीप मलिक ने कहा कि समिति के संस्थापक स्व. डा. वीर सिंह मलिक के जन्मदिन पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है। शिविर में आए सभी मरीजों को मुफ्त में इलाज और दवाईयां मुहैया करवाई गई हैं। शिवर में मोहित मलिक, हंसराम मुदगिल, सत्यवीर आर्य, डा. सत्यपाल मलिक, पर्वू पार्षद रत्न सिंह वर्मा, डा. जगदीश पूनिया, जितेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।

Related posts

लड़कू विमान राफेल की खासियत? राफेल से दुश्मन थरथर कांपा

Haryana Utsav

गैसपाइप वाली एजेंसी ने गड्ढा खोदकर छोडा, बारिश में हादसे की संभावना

Haryana Utsav

कहां बिकी सबसे ऊंचे भाव में सरसों

Haryana Utsav
error: Content is protected !!