GohanaHaryana

गोहाना में कहां बनेंगे छठ पूजा के लिए घाट

छठ पूजा

छठ पूजा के लिए डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोडने की मांग

-खरखौदा रोड़ पर बनेंगे छठ पूजा के लिए घाट

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

छठ मैया की पूजा अर्चना के लिए खरखोदा रोड़ स्थित रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी पर घाट बनाने और साफ स्वच्छ पानी छोडऩे की मांग को लेकर महिला श्रद्धालु गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ से मिलने पहुंची।

महिला श्रद्धालु सुनिता, मंजू, निशा, पूनम आदि ने कहा कि छठ मैया के अनुयायी पूर्वांचल से गोहाना में काफी संख्या में रह रहे हैं। छठ महापर्व पर सूर्य देव की उपासना की जाती है। दूसरे राज्यों से गाए लोग इस पर्व को धूमधम से मनाते हैं। पूजा के लिए जगह नही होने से करीब सैंकडो श्रद्धालु वापास अपने प्रदेश जाकर पर्व मनाते थे। छठ मैया की पूजा के लिए खरखौदा रोड़ स्थित रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी पर घाट बनाए जाने और नहर में पानी छोडऩे के लिए एसडीएम आशीष वशिष्ठ से मिले। एसडीएम ने दो दिन 20 से 21 नवंबर तक रोहतक डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोडऩे के लिए नहर विभाग के कार्यकारी अभियांता को निर्देश दिए।

Related posts

Health: शिविर में 130 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच, 62 ने किया रक्तदान

Haryana Utsav

लाला मातूराम हलवाई पर फायरिंग के विरोध में गोहाना पूर्णत्य बंद रहा।

Haryana Utsav

भगवान परशुराम जन्मोत्सव में पहलगाम में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

Haryana Utsav
error: Content is protected !!