GohanaHaryana

एसडीएम ने किया मृदा स्वास्थ्य कार्ड का विमोचन

Agriculture Dep

एसडीएम ने किया मृदा स्वास्थ्य कार्ड का विमोचन

Haryana Utsav,  गोहाना:

सोनीपत रोड स्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रकशन पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने की। संयोजन भूमि परीक्षण अधिकारी डा. देवराज दलाल का रहा। मुख्य अतिथि के रूप में गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ पहुंचे। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड का विमोचन किया।

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि किसान फसल उत्पादन के लिए केवल रासायनिक खादों पर निर्भर न रहें। वे फसलों में रासायनिक खादों की बजाए जैविक खादों का अधिक इस्तेमाल करें। जैविक खादों के इस्तेमाल से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी और अनाज की गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी होगी। जैविक खाद फसल के पौधों की वृद्धि के लिए आवश्यक खनिज पदार्थ प्रदान कराते हैं। जिससे पौधे स्वस्थ बनते हैं और फसल का उत्पादन बढ़ता है। उन्होंने कहा कि किसान एक ढर्ऱे पर न चलकर मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही फसलों में संतुलित मात्रा में खादों का इस्तेमाल करें। मृदा स्वास्थ्य कार्ड से किसान को पता चल जाता है कि उसके खेत की मिट्टी में किन पोषक तत्वों की कमी है। किसान मिट्टी और पानी की जांच भी जरूर करवाएं। इस मौके पर कथूरा खंड के बीएओ डा. खुशीराम भी मौजूद रहे।

Related posts

– गोहाना के तहसीलदार रोशन लाल व हरियाणा रोडवेज और नागरिक अस्पताल के कर्मचारी सेवानिवृत

Haryana Utsav

सरिता मलिक का हरियाणा सिविल सेवा बैडमिंटन टीम में चयन

Haryana Utsav

-बदले गए श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!