Gohana

बाबा मछंदर पुरी की भू-समाधि के बाद संतों के लिए लगाया भंडारा

फोटो-3-बाबा मछंदर पुरी के पार्थिव देह समधी के बाद भंडारा ग्रहण करते हुए संत।

बाबा मछंदर पुरी की भू-समाधि के बाद संतों के लिए लगाया भंडारा

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: रोहतक डेरा गौ कर्ण के हरियाणा के पांच आश्रमों के प्रमुख रहे बाबा मछंदर पुरी को मंगलवार को गोहाना स्थित आश्रम में भू-समाधि दी गई। बाबा मछंदरपुरी को भू-समाधि देने के लिए सैकड़ों संत व श्रद्धालु मौजूद रहे। बाबा की भू-समाधि के बाद संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया।

बाबा मछंदर पुरी का रविवार को हिसार में आकस्मिक निधन हो गया था। संत परंपरा का निर्वाह करते हुए उनका अंतिम संस्कार नहीं होगा बल्कि गौ कर्ण डेरे गोहाना के आश्रम के परिसर में भू-समाधि दी गई। श्रद्धालु और कई संत बाबा मछंदर पुरी के आखिरी दर्शन कर सकें, इसलिए भू-समाधि मंगलवार को देने का फैसला किया था। भू-समाधि जूना अखाड़े के देशभर से पहुंचे संतों की उपस्थिति में दी गई। सोमवार को संतों के सानिध्य में गोहाना में बाबा मछंदर पुरी के शव के साथ यात्रा निकाली गई थी। संत परंपरा के अनुसार छह दिसंबर 2021 को बाबा मछंदर पुरी की षोडशी बनाई जाएगी।
भू-समाधि पर उज्जैन से जूना अखाड़ा के गादीपति सुंदर पुरी महाराज (पीरजी), हरिद्वार से श्रीमहंत हरिगिर महाराज, प्रेम गिरी महाराज, महेश पुरी महाराज, उमा शंकर भारती, महंत कपिल पुरी, महंत कमल पुरी और महंत करणपुरी के अलावा श्रद्धालुओं में रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल और डिप्टी मेयर राज कमल सहगल, भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, अरुण बडौक, सेवक राजू बावा, जस्सी खुराना, सुनील मल्होत्रा, सचिन कपूर आदि मौजूद रहे।

Related posts

अनुमान से ज्यादा हुई बारिश, पानी निकासी में कम पड़े संसाधन

Haryana Utsav

जीडीपी का दस प्रतिशत स्वास्थ्य पर खर्च करे सरकार

Haryana Utsav

स्वच्छता सर्वेक्षण थ्री की तैयारियों में जुटा गोहाना नगर परिषद

Haryana Utsav
error: Content is protected !!