Gohana

सार्वजनिक स्थानों पर बिना टीकाकृत व बिना मास्क को नहीं मिला प्रवेश

फोटो- गोहाना बस स्टैंड पर बिना मास्क वाले यात्रियों को रोकते हुए रोडवेज कर्मचारी अनिल व प्रदीप।

-सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और टीके का प्रमाण पत्र को जांचा

हरियाणा उत्सव/ गोहाना

कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से बचने के लिए सरकार ने नियमों का पालन करने के लिए सख्ती कर दी है। नये साल पर एक जनवरी 2022 से सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क और बिना टीकाकृत लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। ताकि कोरोना की तीसरी लहर में जन हानि से बचा जा सके।

रोडवेज कर्मचारी प्रधान दीलबाग व अशोक खोखर ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करना जरूरी है। बीमारी किसी जाति या धर्म नहीं देखती। बस स्टैंड के मुख्य गेट पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बिना मास्क वाले यात्रियों को मास्क लगाने का निवेदन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर ज्यादा लोगों का आना जाना होता है। इस लिए बस स्टैंड पर दो पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी चाहिए। यात्री रोडवेज कर्मचारियों की बजाए पुलिस कर्मचारियों का ज्यादा प्रभाव रहेगा।

नागरिक अस्पताल में भी बिना मास्क और बिना टीकाकृत व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया। मरीजों के साथ आए करीब एक सौ व्यक्तियों का वापस भेज दिया। प्रसूति विभाग की ओर टीकाकृत प्रमाण पत्र की जांच होने के बाद ही अस्पताल में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कोरोना रोधी टीके के प्रति लोगों में जागरूकता आई है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन  450 लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

Related posts

रमेश पृरुथी ने मात्र 14 वोटों से जीत दर्ज की, वार्ड 23 में जगदीश राय ने भी 15 वोटों से जीत दर्ज की।

Haryana Utsav

राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल को लेकर संघ नेताओं ने की बैठकें

Haryana Utsav

BPSM Khanpur kalan: निजी एंबुलेंस को मेडिकल कालेज से बाहर निकाला, मरीज परेशान

Haryana Utsav
error: Content is protected !!