GohanaHaryanaSonipat

सुदेश ने संभाला गोहाना में महिला थाना का कार्यभार

सुदेश, एसएचओ, महिला थाना, गोहाना

सुदेश ने संभाला गोहाना में महिला थाना का कार्यभार

हरियाणा उत्सव, गोहाना

गोहाना में महिला थाना शुरू हो गया है। सुदेश को थाना का प्रभारी बनाया गया है। महिलाओं को अपनी शिकायत करने के लिए सोनीपत नही जाना पड़ेगा। महिला संबंधी शिकायत गोहाना में ही महिला थाना में दर्ज होगी। महिला थाना का कार्यभार सुदेश को सौंपा है। महिला थाना में अभी तक पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं।

सुदेश इससे पहले झज्जर में महिला थाना की प्रभारी थी। अब इनको गोहाना महिला थाना का कार्यभार सौंपा गया है। थाना में 7 आईओ सहित 20 महिला पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। सुदेश ने कहा कि महिलाओं को शिकायत करने के लिए सोनीपत जाने की आवश्यकता नही होगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे।

गोहाना के खानपुर कलां में महिला चौकी बनाई गई थी। यह चौकी बीपीएस महिला विश्वविद्यालय व बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के लिए बनाई गई है। क्षेत्र में महिलाओं से संबंधित अन्य मामलों की शिकायतें सदर थाना, बरोदा थाना और शहर थाना में होती थी। अब महिलाओं की शिकायतों को महिला थाना में निपटाया जाएगा। क्षेत्र के कई सामाजिक और महिला संगठन लंबे अर्से से गोहाना शहर में महिला थाना बनाने की मांग कर रहे थे।

Related posts

गोहाना में उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

Haryana Utsav

हलके के विकास के लिए काम करूंगा- योगेश्वर दत्त

Haryana Utsav

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने ड्रेनों का किया निरीक्षण

Haryana Utsav
error: Content is protected !!